{"_id":"5f120b188ebc3e63af6cb215","slug":"corona-forced-to-stay-at-home-senior-citizen-away-from-friends-chandigarh-news-pkl3816904130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने किया घर पर रहने के लिए मजबूर, सीनियर सिटीजन दोस्तों से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने किया घर पर रहने के लिए मजबूर, सीनियर सिटीजन दोस्तों से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना महामारी के चलते सिटी के सीनियर सिटीजन गेट टूगेदर को मिस कर रहे हैं। सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन से दो हजार से अधिक सीनियर सिटीजंस जुड़े हुए हैं। पहले यह सभी हर महीने एक गेट टू गेदर किया करते थे। इसमें कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता था। इसमें यह एक दूसरे के बर्थडे मनाते थे, तबोला खेलते और म्यूजिक के साथ गाने भी गाते थे।
कोरोना महामारी के वजह से सबकुछ बंद हो गया है। वहीं सीनियर सिटीजंस को घर से बाहर निकलने की भी मनाही है। इसलिए सीनियर सिटीजंस का अधिक्तर समय घर पर ही निकल रहा है। ऐसे में वह कई बार अपने आप को काफी बोर महसूस करते हैं।
मिस करते हैं, लेकिन कुछ कर नहीं सकते
सेक्टर 15 में रहने वाली प्रोमिला 72 साल की हैं। वह सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन से 16 साल से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया सीनियर सिटीजंस हर महीने सेक्टर 43 सीनियर सिटीजंस होम ओर से सेक्टर- 10 स्थित आर्ट गैलरी में प्रोग्राम आयोजित करते थे। इसमें एक दूसरे का बर्थडे मनाते थे, खुशियां बांटते थे और कई रंगारंग कार्यक्रम भी करते थे। कोरोना ने सब बदल दिया।
विज्ञापन
एक-दूसरे से मिलकर टाइम हो जाता था पास
सेक्टर 21 के रहने वाले अजीत सिंह भाटिया ने बताया कि वह 75 साल के है और पिछले 12 साल से सीनियर सिटीजंस एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए हैं। इन्होंने बताया गेट टू गेदर हम लोगों की जिदंगी का एक हिस्सा बन चुका था। हर महीने हम लोग इसी बहाने एक दूसरे से मिलजुल भी लेते थे और हमारा टाइम पास भी हो जाता था।
घर में बैठे बोर हो जाते हैं, फोन और टीवी ही सहारा
सेक्टर 20 के रहने वाले एसपी मल्होत्रा ने बताया कि वे 72 साल के हैं और पिछले 11 साल से सीनियर सिटीजंस एसोएशिन के साथ जुड़े हुए हैं। इन्होंने बताया लॉकडाउन से ही वह घर पर बैठे हुए हैं। सिर्फ फोन और टीवी देखकर टाइम पास करने के सिवा और कुछ नही कर सकते। घर में बैठे बोर हो जाते है। गेट टूगेदर की दिनों को अब सिर्फ याद ही किया जा सकता है।