फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona confirmed in father-son, number of patients 97

पिता- पुत्र में कोरोना की पुष्टि, मरीजों की संख्या हुई 97

Mon, 04 May 2020 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Corona confirmed in father-son, number of patients 97
सेक्टर-30 के पिता-पुत्र को कोरोना, पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 97
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर में रविवार को सेक्टर-30 में कोरोना के दो नए मरीज मिले। दोनों पिता-पुत्र हैं। पिता की उम्र 40 वर्ष जबकि बेटे की उम्र साढ़े तीन साल है। दोनों मरीज जीएमएसएच-16 में भर्ती हैं। वहीं, बापूधाम के लगभग 40 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। दो नए मरीजों के मिलने में बाद चंडीगढ़ में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 97 हो गई है। इनमें बापूधाम के सबसे ज्यादा 44 जबकि सेक्टर-30 के 18 मरीज शामिल हैं। अब बापूधाम के साथ ही सेक्टर-30 भी कोरोना का नया गढ़ बन गया है। सेक्टर 30 में दो नए केस सामने आने के बाद रविवार को सन्नाटा पसर गया। बता दें कि इससे पहले सेक्टर-30 के एक ही परिवार के 4 सदस्यों के संक्रमित होने से हड़कंप मच गया था। उन सभी को पीजीआई से सफल इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है।
रिपोर्ट आने का शाम तक करते रहे इंतजार
कोरोना की जांच रिपोर्ट आने में देरी का खामियाजा अस्पताल में भर्ती संदिग्धों को उठाना पड़ रहा है। रविवार को तो स्थिति इतनी बदतर हो गई की जीएमएसएच 16 में भर्ती 75 संदिग्धों की रिपोर्ट नहीं आने से सफाई से लेकर डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया देर शाम तक ठप रही जबकि एक दिन पहले ही इन सभी का जांच का नमूना भेजा चुका था। लेकिन 7 घंटे की जांच की प्रक्रिया पूरी करने और रिपोर्ट देने में 18 घंटे का समय लग गया। इस स्थिति में भर्ती मरीज सुबह से शाम तक अस्पताल के स्टाफ से रिपोर्ट के बारे में पूछ पूछकर परेशान थे।
विज्ञापन

अब तक 1614 संदिग्धों की हुई जांच
शहर में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या पर काबू पाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। एक के बाद एक बढ़ती मरीजों की संख्या देखते ही देखते 97 पर पहुंच चुकी है। अब तक शहर में कोरोना के 1614 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 1459 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रविवार को 59 मरीजों की रिपोर्ट पेंडिंग थी जबकि दो मरीज ठीक होकर घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed