फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona cases reduced, now new patients will not be admitted in Sood Dharamshala and Dhanvantari

कोरोना के केस हुए कम, अब सूद धर्मशाला और धनवंतरी में नहीं भर्ती होंगे नए मरीज

Sat, 22 May 2021 01:58 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Corona cases reduced, now new patients will not be admitted in Sood Dharamshala and Dhanvantari
चंडीगढ़। शहर में कोरोना के घटते केसों को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला लिया है कि अब कम गंभीर मरीजों को सूद धर्मशाला और धन्वंतरि अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाएगा। जो डॉक्टर, नर्स और स्टाफ सूद धर्मशाला और धन्वंतरि अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे, अब उनकी जीएमसीएच-32 और सेक्टर-48 के अस्पताल में ड्यूटी लगाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि शहर में अब कई मिनी कोविड केयर सेंटर बन गए हैं, जहां पर पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन बेड उपलब्ध है।
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 के इंचार्ज व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने शुक्रवार को जीएमसीएच-32 के अधिकारियों के साथ एक बैठक की और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। सूद धर्मशाला व धन्वंतरि को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों अस्पतालों को बैकअप के लिए रखा जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो मरीजों को यहां पर फिर से भर्ती कर किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में यह भी फैसला हुआ कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर से पहले शहर में अतिरिक्त मोर्चरी की आवश्यकता है। इसे देखते हुए यशपाल गर्ग ने आदेश जारी किया है कि बिना किसी देरी के एक शॉर्ट टेंडर लगाया जाए। जीएमसीएच-32 के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने जैम पोर्टल पर टेंडर करने की कोशिश की, लेकिन वहां पर कोई भी कंपनी मोर्चरी बनाने के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके बाद उन्होंने कई अन्य कंपनियों से भी टेलीफोन पर संपर्क किया और उन्हें जेम पोर्टल पर आने के लिए कहा ताकि वह टेंडर लगा सकें, लेकिन वह कंपनियां राजी नहीं हुईं। बैठक में मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन के लिए अतिरिक्त फंड और खराब वेंटिलेटर पर भी चर्चा की गई। जीएमसीएच-32 की निदेशक ने बताया स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन्हें दो से तीन दिनों में 10 नए वेंटिलेटर मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed