फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coroanvirus, Lockdown, Ambala Resident Corona Patient Died in PGI Chandigarh

हरियाणा: अंबाला निवासी महिला की कोरोना से मौत, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 376 पहुंचा

Sat, 02 May 2020 03:09 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला
अमर उजाला, चंडीगढ़/अंबाला Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 May 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Coroanvirus, Lockdown, Ambala Resident Corona Patient Died in PGI Chandigarh
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

हरियाणा में कुछ जिलों में अचानक सामने आ रहे संक्रमित मरीजों के चलते कोरोनाग्रस्त मरीजों का आंकड़ा शनिवार शाम तक 376 तक पहुंच चुका है। जबकि अंबाला में कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई है। इसी के चलते स्वास्थ्य महकमा और अलर्ट है। साथ ही विभाग ने अपनी टेस्टिंग क्षमता भी बढ़ाई है। अंबाला में संक्रमित महिला की शनिवार को मौत के बाद प्रदेश में मौत का आंकड़ा 5 हो गया है। महिला कोरोना पॉजिटिव थी और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थी।

विज्ञापन


हरियाणा में इस वक्त 15618 लोग मेडिकल सर्विलांस के दायरे में है। अब तक कुल 32329 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 29759 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 2194 लोगों के सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक संक्रमण के कुल केस 376 आ चुके हैं। जिनमें से 242 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 129 केस अभी एक्टिव हैं। 
विज्ञापन


इस वक्त प्रदेश में 21 दिन में मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। जबकि टेस्टिंग क्षमता 1275 प्रति दस लाख हो गई है। इस वक्त विभिन्न जिलों में कुल पॉजिटिव मरीजों में से अंबाला में 14, भिवानी में 3, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 61, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 63, हिसार में 4, जींद में 2, करनाल में 6, कैथल  में 2, कुरुक्षेत्र  में 2, नूंह में 58, पलवल में 34, पानीपत में 13, पंचकूला में 18, रोहतक में 4, सिरसा में 6, सोनीपत में 26, यमुनानगर में 4 और झज्जर में 40 मरीज सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 14 इटालियन मरीजों को भी रखा गया था। दूसरी ओर, अंबाला में 11, भिवानी में 2, चरखी दादरी में 1, फरीदाबाद में 42, फतेहाबाद में 1, गुरुग्राम में 38, हिसार में 2, जींद में 2, करनाल में 5, कैथल में 2, कुरुक्षेत्र 2, नूंह में 53, पलवल में 32, पानीपत में 5, पंचकूला में 17, रोहतक में 2, सिरसा में 4, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 मरीजों समेत सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed