फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coroana virus new infected in tricity broken

ट्राइसिटी में मिले 808 नए संक्रमित, 10 ने तोड़ा दम

Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
coroana virus new infected in tricity broken
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में वीरवार को जहां कोरोना से 10 और मरीजों ने दम तोड़ दिया, वहीं 808 नए संक्रमित मिले। इनमें चंडीगढ़ के 288, पंचकूला के 242 और मोहाली के 278 मरीज शामिल हैं। वहीं, मृतकों में पांच चंडीगढ़, चार मोहाली और एक पंचकूला का रहने वाला था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में वीरवार को राहत की बात यह रही कि एक दिन में कोरोना के 379 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। यह एक दिन में डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं, वीरवार को जिन पांच मरीजों की मौत की पुष्टि हुई, उनमें सेक्टर-55 के 81 साल के वृद्ध भी थे, जिन्होंने जीएमसीएच-32 में 16 सितंबर को दम तोड़ दिया। वह कोरोना के साथ डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीज थे। वहीं, सेक्टर-30 निवासी 57 वर्षीय पुरुष की जीएमसीएच 32 में वीरवार को मौत हुई। वह डायबिटीज से पीड़ित थे। मनीमाजरा के 61 वर्षीय वृद्ध की मोहाली के एक निजी अस्पताल में 17 सितंबर को मौत हुई। वहीं, सेक्टर 42 निवासी 18 वर्षीय युवती को 15 सितंबर को जीएमएसएच 16 में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद हुई कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा सेक्टर-28 की 48 वर्षीय महिला की जीएमएसएच-16 में 17 सितंबर को मौत हुई। महिला कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सेप्सिस की मरीज थी। वहीं, 288 नए मरीजों में 180 पुरुष जबकि 108 महिलाएं शामिल हैं। इन मरीजों में मनीमाजरा के 18, मौलीजागरां के 8, धनास के 13, सेक्टर 46 के 10, सेक्टर 33 के 12, सेक्टर 22 के 10, सेक्टर 21 के 10, सेक्टर 20 के 10, सेक्टर 19 के 12 मरीजों के साथ शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के मरीज शामिल हैं। वहीं, अभी 152 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पंचकूला जिले में वीरवार को कोरोना से जहां एक की मौत हो गई, वहीं 242 नए केस सामने आए। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेक्टर-12 ए के 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मरीज को सांस लेने में दिक्कत भी हो रही थी। साथ ही कई अन्य बीमारियां भी थीं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 54 लोगों की मौत हो चुकी। जिले में वीरवार को 242 मामले पॉजिटिव आए हैं। इसमें 112 पॉजिटिव केस पंचकूला के हैं। अब तक जिले में कुल 6166 मामले आए हैं, जिनमें से 4608 पंचकूला के हैं। इसके अलावा 3335 कोरोना रोगी ठीक हो गए हैं। अब जिले में 1215 मामले एक्टिव हैं।

मोहाली में 278 नए केस सामने आए, 236 हुए स्वस्थ
मोहाली। जिले में चार और लोगों की कोरोना से मौत हो गई जबकि 278 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 236 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि चार लोगों की मौत के साथ कोरोना मृतकों की कुल संख्या 152 हो गई है जबकि कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 7652 पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि जिले में जिन चार लोगों की कोरोना से मौत हुई है। उनमें एक खरड़ निवासी 55 वर्षीय पुरुष है उनका किडनी और फेफड़ों का इलाज सोहाना अस्पताल में चल रहा था। इसी तरह मोहाली के गांव बडाना निवासी 60 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल अंबाला में मौत हुई है। जबकि गांव देसूमाजरा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग और गांव छत निवासी 62 वर्षीय महिला की ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed