फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coroana infected junior doctor hospital attendant Chandigarh PGI one employee GMCH-32 positive

चंडीगढ़ के पीजीआई के जूनियर डॉक्टर, हॉस्पिटल अटेंडेंट समेत 24 मिले नए संक्रमित, जीएमसीएच-32 का एक कर्मचारी भी मिला पॉजिटिव

Tue, 28 Jul 2020 11:52 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
coroana infected junior doctor hospital attendant Chandigarh PGI one employee GMCH-32 positive
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार पीजीआई के इंटरनल मेडिसिन के 24 वर्षीय जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और 52 साल की हॉस्पिटल अटेंडेंट समेत शहर के 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हॉस्पिटल अटेंडेंट की स्थित गंभीर है। उसे पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। चिंता की बात यह है कि मंगलवार को मिले सभी मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले मरीजों में सेक्टर-46 का 37 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-40की 64 वर्षीय वृद्धा, सेक्टर-46 की 54 वर्षीय महिला, जीएमसीएच-32 में कार्यरत 26 वर्षीय पुरुष, सारंगपुर का 30 वर्षीय पुरुष, हल्लोमाजरा का 28 साल का पुरुष, मौलीजागरां का 53 साल का पुरुष, सेक्टर-15 के एक ही परिवार में 60 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सेक्टर-15 में ही पॉजिटिव मिल चुके पीजीआई के संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आने के बाद सेक्टर-15 के ही 34 साल व 31 साल के दो पुरुषों के साथ ही खुड्डालाहौरा की 28 साल की महिला कोरोना की चपेट में आई है। सेक्टर-48 की 44 साल की महिला व 46 साल का पुरुष, सेक्टर-61 में 67 साल का वृद्ध, मौलीजागरां में 50 साल का पुरुष, सेक्टर-22 में 18 साल की युवती, सारंगपुर में 28 साल के युवक, सेक्टर-23 में 85 साल की वृद्धा, धनास में 53 साल की महिला, सेक्टर-22 में 50 साल की महिला और सेक्टर-15 में 26 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दूसरी तरफ सूद धर्मशाला, पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 से कोरोना के 24 मरीजों को मंगलवार को 24 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन मरीजों में सेक्टर 29, 30, 15, 45, 27, 35, 32, मनीमाजरा और रामदरबार के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed