फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Core committee meeting of Shiromani Akali Dal in Chandigarh

शिअद कोर कमेटी की बैठक में सुखबीर बादल बोले- यह किसानों का आंदोलन है, किसान ही लड़ेंगे

Thu, 10 Dec 2020 10:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Core committee meeting of Shiromani Akali Dal in Chandigarh
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ यह किसानों का आंदोलन है और किसान ही इसे लड़ेंगे। केंद्र सरकार इसे राजनीतिक रूप देकर कमजोर करने का प्रयास कर रही है। शिअद प्रधान ने यह बातें शुक्रवार को आयोजित हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र को चेतावनी दी कि एनडीए सरकार कांग्रेस की तरह राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसको शिअद कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार कृषि कानूनों के हर नियम में बदलाव करना चाहती है तो फिर कानूनों को रद्द करने का प्रयास क्यों नहीं कर रही है। 
विज्ञापन



शिअद का संघर्ष समर्पण दिवस
शिअद प्रधान के प्रमुख सलाहकार हरचरन सिंह बैंस ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल ‘संघर्ष समर्पण दिवस’ ‘सरबत का भला’ के रूप में पार्टी द्वारा किसानों के हितों तथा उन्हें न्याय सुनिश्चित करने के लिए मनाएगा। अकाली दल पूरी तरह से शांति और सांप्रदायिक सद्भावना की देश में हर कीमत पर रक्षा करेगा। पार्टी आश्वस्त है कि देश में कोई भी प्रगति शांति, सांप्रदायिक सद्भावना व राष्ट्रीय एकता के बिना संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन कर रहे गुप्त मीटिंग : शिअद
कोर कमेटी ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा केंद्र सरकार से मिलकर इस आंदोलन को कमजोर करने कोशिश की निंदा की। शिअद नेताओं ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने केंद्र की सरकार के साथ गुप्त मीटिंग करके आंदोलन को बांटने की कोशिश की है। हैरानी की बात है कि एक कृषि प्रधान राज्य के मुख्यमंत्री केंद्र के विरूद्ध एक भी बात न कहकर किसानों को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।


शिअद प्रधान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह कोई लापरवाही भरा या दमनकारी कदम न उठाए। कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ बलविंदर सिंह भूदंड़, एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, जत्थेदार तोता सिंह, प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, चरनजीत सिंह अटवाल, महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा, बिक्रम सिंह मजीठिया, गुलजार सिंह रणीके, डॉ. उपिंदरजीत कौर, जनमेजा सिंह सेखों, सिकंदर सिंह मलूका, हीरा सिंह गाबड़िया, शरनजीत सिंह ढिल्लों, सुरजीत सिंह रखड़ा, अवतार सिंह हित और बलदेव सिंह मान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed