फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Copy of Supreme Court order arrived, now waiting for Kejriwal-Mann

Chandigarh News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी आई, अब केजरीवाल-मान का इंतजार

Fri, 23 Feb 2024 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Copy of Supreme Court order arrived, now waiting for Kejriwal-Mann
चंडीगढ़। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को मेयर बनाने संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी वीरवार निगम पहुंच गई। अब 30 जनवरी को हुए चुनाव के नतीजों में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद ही कुलदीप कुमार पद ग्रहण करेंगे। हालांकि अब वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल समेत अन्य बड़े नेता सोमवार को चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। ऐसे में कुलदीप उसी दिन पद ग्रहण करेंगे। कांग्रेस ने भी अपने कई वरिष्ठ नेताओं से समय मांगा है।बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का सोमवार को पंजाब में एक कार्यक्रम है। ऐसे में वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ चंडीगढ़ पहुंचकर कुलदीप कुमार को पद ग्रहण करा सकते हैं। कांग्रेस से भी कोई वरिष्ठ नेता आ सकता है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं से समय मांगा है ताकि इंडिया गठबंधन की इस बड़ी जीत को बड़ा बनाया जा सके।
विज्ञापन

आप के प्रदेश सह-प्रभारी डॉक्टर सनी अहलूवालिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी के आने के बाद अब उन्हें डीसी की तरफ से नए नतीजे जारी करने का इंतजार है। इसमें कुलदीप कुमार को 20 और मनोज सोनकर के 16 वोट मिलेंगे। इसके बाद कुलदीप को विजेता घोषित करने संबंधी पत्र जारी होगा, जिसके बाद कुलदीप किसी भी समय पद ग्रहण कर सकते हैं। अहलूवालिया ने कहा कि संशोधित नतीजे जारी होने के बाद पार्टी पद ग्रहण समारोह के कार्यक्रम की घोषणा करेगी।
विज्ञापन


प्रदीप छाबड़ा से मिलने पहुंचे कुलदीप कुमार
मेयर घोषित होने के बाद कुलदीप कुमार वीरवार को पंजाब लार्ज इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन और आप के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा से मिलने पहुंचे। प्रदीप छाबड़ा ने कुलदीप कुमार को मेयर बनने की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। दोनों में काफी देर तक बातचीत हुई। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। बता दें कि कुलदीप कुमार प्रदीप छाबड़ा के काफी करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज फेस्टिवल में नहीं जाएंगे कुलदीप
नगर निगम की तरफ से शुक्रवार से तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कुलदीप कुमार शामिल नहीं होंगे। कुलदीप ने कहा कि वह नगर निगम के कार्यक्रमों में पद ग्रहण करने के बाद शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रोज फेस्टिवल हमारे शहर की शान हैं। हर साल नगर निगम बहुत शानदार तरीके से आयोजन करता है। लोगों को इस खास मौके का साक्षी बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed