फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Convocation at Punjab University, Central minister Harshwardhan

अकेले आए, न जूस पिया, न खाना खाया और डिग्रियां देकर चले गए डॉ. हर्षवर्धन

Tue, 09 May 2017 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 May 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
Convocation at Punjab University, Central minister Harshwardhan
एयरपोर्ट पर अकेले ही आए डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की सादगी का जवाब नहीं। न उनमें मंत्री की रुतबा है न वो कोई औपचारिकता चाहते हैं। मौका था पंजाब यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह का। इसके लिए केंद्रीय मंत्री विशेष रूप से चंडीगढ़ पहुंचे। नई दिल्ली से वह अकेले ही एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें रिसीव करने गए यूनिवर्सिटी के अधिकारी भी दंग रह गए। जब एयरपोर्ट पर उनको कहा गया कि पहले लंच के लिए चलना है, तो बोले खाकर आया हूं। सीधे यूनिवर्सिटी चलिए।
विज्ञापन


समारोह के दौरान जब मंच पर उनके लिए जूस लाया गया, तो उन्होंने नहीं पिया। इसके बाद स्नैक्स के तौर पर कुछ परोसा गया, तब भी वह भी थैंक्यू कहकर बगैर खाए आगे बढ़ा दिया। हिमाचल के नाहन से एमएलए डॉ. राजीव बिंदल ने भी केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की इस सादगी की तारीफ की।
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री और एचआरडी में बताएं, कोई दिक्कत नहीं होगी :
 पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रही दिक्कतों पर जब डॉ. हर्षवर्धन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर उन्हें जानकारी नहीं है। अगर दिक्कतें पेश आ रही हैं तो प्रधानमंत्री और एचआरडी मंत्रालय में सीधे तौर पर संपर्क करें, कोई दिक्कत नहीं होगी। क्योंकि जो योजनाएं केंद्र से चल रही हैं, वह सिर्फ योजना की तरह नहीं, उन पर एक आंदोलन की तरह काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आप’ तो बात करने लायक तक नहीं : 
आम आदमी पार्टी में चल रहे बवाल पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वह पार्टी तो बात तक करने के लायक नहीं है। उनके बारे में क्या बात करनी। बाकी पंजाब में सभी ने आम आदमी पार्टी के हालात तो देख ही लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed