{"_id":"6aca9722b9f30ca4b90b7666","slug":"conveyed-the-message-of-service-and-nation-building-through-rangoli-colors-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1146362-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: रंगोली के रंगों से दिया सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: रंगोली के रंगों से दिया सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश
विज्ञापन
रंगोली के रंगों से दिया सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा के रंग, राष्ट्र के संग रंगोली कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें रंगों के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।
भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला की ओर से मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला की ओर से सेक्टर-32 के माता चिंतपूर्णी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता संजय टंडन ने दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोगों को जोड़ने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।