फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy over song by Punjabi singer KS Makhan

Punjab: पंजाबी गायक केएस मक्खन के नए गीत पर विवाद, हथियारों को प्रमोट करने का आरोप, शिकायत दर्ज

Thu, 09 Nov 2023 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 03:58 PM IST
सार

गायक मक्खन नशा तस्करी के एक मामले में जेल भी जा चुके हैं। जालंधर के नकोदर थाने में 1 अगस्त, 2006 को मक्खन के खिलाफ तस्करी का केस दर्ज हुआ था। यह मामला खुफिया एजेंसियों की इनपुट पर दर्ज हुआ ता। उस समय मक्खन कनाडा में थे।

विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के गांव शंकर के वसनीक पंजाबी सिंगर केएस मक्खन के गीत जमीन दा रोला को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गीत में हथियारों को प्रमोट करने का आरोप है। जिसकी शिकायत बठिंडा के एसएसपी को दी गई है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता पंडित राव धरनेवर ने मांग की है कि सरकार को इस पर सख्त एक्शन लेते हुए उन सीन को हटाना चाहिए, जिसमें हथियार दिखाए गए हैं। मक्खन का यह गीत अभी रिलीज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गायक मक्खन नशा तस्करी के एक मामले में जेल भी जा चुके हैं। जालंधर के नकोदर थाने में 1 अगस्त, 2006 को मक्खन के खिलाफ तस्करी का केस दर्ज हुआ था। यह मामला खुफिया एजेंसियों की इनपुट पर दर्ज हुआ ता। उस समय मक्खन कनाडा में थे। उनके मैनेजर समेत कई लोग आरोपी बनाए गए थे। इस मामले में मक्खन को जेल भी जाना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Double Murder in Amritsar: शराबी बेटे ने सरिया मार-मार कर ली मां-बाप की जान, इस बात से था नाराज


पंजाब में ड्रग नेटवर्क, ब्लैकमनी की कहानी पर बनी फिल्म "जुगनी हत्थ किसे न आउणी" में हीरो की भूमिका भी मक्खन ने निभाई थी। 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके गायक मक्खन हाल में उस समय के देश के गृह मंत्री अमित शाह के एक देश एक भाषा संबंधी दिए गए बयान को लेकर सिंगर गुरदास मान की बात का समर्थन कर बैठे थे। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था। 

मक्खन ने ड्रग केस से बरी होने के बाद सिखी सवरूप धारण कर लिया और अमृतपान कर लिया। लेकिन कुछ समय बाद ही फेसबुक पेज पर लाइव होकर मक्खन ने सिख पंथ की निशानियां गुरुद्वारे जाकर गुरु चरणों में समर्पित कर दी थी। उनका कहना था कि अगर मैं सिखी से किसी का फायदा नहीं कर सकता तो मैं नुकसान के भी हक में नहीं हूं। कुछ लोग मेरे नाम के साथ धार्मिक विवाद जोड़ रहे हैं। मेरा नाम लेकर धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। मैं नहीं चाहता कि उनकी वजह से कोई धार्मिक विवाद शुरू हो, इसीलिए वह अपना सिखी स्वरूप छोड़ रहा हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed