फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy over Sidhu Moosewalas song resolved

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के गीत पर उपजा विवाद सुलझा, पिता के स्पष्टीकरण को शाही इमाम ने सही माना

Wed, 09 Nov 2022 10:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Nov 2022 10:55 PM IST
सार

मुस्लिम समुदाय की ओर से इस गीत को लेकर जो एतराज जताया गया था, उस पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा स्पष्ट की गई स्थिति पर पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने गीत को सही माना है।

विज्ञापन
Controversy over Sidhu Moosewalas song resolved
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के नए गीत ‘वार’ को लेकर उपजा विवाद हल हो गया है। मुस्लिम समुदाय की ओर से इस गीत को लेकर जो एतराज जताया गया था, उस पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा स्पष्ट की गई स्थिति पर पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने गीत को सही माना है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बलकौर सिंह द्वारा मंगलवार को अपने बेटे सिद्धू मूसेवाला का एक गीत ‘वार’ रिलीज किया गया था। इस गीत को लेकर यह विवाद खड़ा हो गया कि इसमें पैगंबर मोहम्मद साहिब का जिक्र है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से बातचीत की। फोन पर हुई बातचीत में बलकौर सिंह ने शाही इमाम को बताया कि गीत में इस्तेमाल किया गया ‘मोहम्मद’ शब्द पैगंबर मोहम्मद साहिब के लिए नहीं है बल्कि यह शब्द उस समय के बादशाह अमीर दोस्त मोहम्मद खान के बारे में है, जिनसे हरि सिंह नलुआ ने युद्ध लड़ा था। 
विज्ञापन


बलकौर सिंह ने शाही इमाम से यह भी कहा कि मुस्लिम समुदाय ने सिद्धू मूसेवाला को हमेशा प्यार दिया है। उन्होंने बताया कि यह शब्द जोवरोल किले की लड़ाई का हवाला  देते हुए इस्तेमाल किया गया है। उस लड़ाई में ‘मोहम्मद’ शब्द खान मोहम्मद और उनके पांच बेटों का जिक्र करते हुए लिखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह गीत सात मिनट का था लेकिन शुभदीप की मौत के बाद यह गीत अधूरा रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद का सभी सत्कार करते हैं। अगर किसी के मन को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने शाही इमाम से यह भी कहा कि आने वाले समय में जो कोई भी इतिहास से संबंधित कोई गीत गाना चाहता है तो उसे एक बार इतिहास जरूर पढ़ना चाहिए और संबंधित धर्म के विद्वानों से बातचीत भी करनी चाहिए।


उधर, पंजाब के शाही इमाम मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने बलकौर सिंह से हुई बातचीत पर संतोष जताते हुए सिद्धू मूसेवाला के गीत में इतिहास के जिस संदर्भ के लिए ‘मोहम्मद’ शब्द का उपयोग किया गया, उसे सही माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed