{"_id":"67591eee73aab18f8b06e609","slug":"controversy-over-diljit-dosanjh-concert-in-chandiagrh-2024-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट पर विवाद: एरिया पार्षद ने प्रशासक को दी शिकायत-न होने दिया जाए ये शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट पर विवाद: एरिया पार्षद ने प्रशासक को दी शिकायत-न होने दिया जाए ये शो
Wed, 11 Dec 2024 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:12 PM IST
सार
चंडीगढ़ में 14 दिसंबर को गायक दिलजीत दोसांझ का कन्सर्ट है। इससे पहले गायक करण औजला के कन्सर्ट के बाद शहर वासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही दोसांझ के कन्सर्ट के खिलाफ आवाज उठने लगी हैं।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में होने वाला कंसर्ट विवादों में फंसता नजर आ रहा है। एरिया पार्षद प्रेम लता ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को पत्र लिखकर सेक्टर-34 में शो नहीं कराने की मांग कर दी है।
विज्ञापन
शो की फायर एनओसी व डीसी की मंजूरी भी नहीं मिली है। प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी इस बात से चिंतित हैं कि शो में अत्यधिक भीड़ होने से सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट बड़ी चुनौती बन सकती है।
विज्ञापन
हाल ही में हुए गायक करण औजला के शो ने प्रशासन की चिंता को और बढ़ा दिया है। इस शो के लिए जितनी टिकटें बिकी थीं, उससे भी करीब आठ हजार ज्यादा यूथ पहुंचा था। यूथ सिर्फ चंडीगढ़ ही नहीं, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली से भी पहुंचे थे। इससे भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी और पुलिस को स्थिति संभालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।
विज्ञापन
पत्र में इन बातों का किया जिक्र
-ज्यादा बड़ा भीड़ को संभाल नहीं सकता मैदान-शहर के बीचोंबीच बड़ा शो होने के कारण लगता है ट्रैफिक जाम
-इमरजेंसी सेवाएं भी होती हैं बाधित
-सेक्टर में सबसे ज्यादा कोचिंग सेंटर, रास्ता बंद होने से स्टूडेंट होते हैं परेशान
-निगम को पार्किंग बंद करनी पड़ती है जिससे होता है लाखों रुपये का नुकसान
-ग्राउंड में ही दो पेट्रोल पंप, उन्हें भी होता है खतरा
-शो के दौरान परोसा जाता है नशा
-मार्केट बंद करती पड़ती है, आसपास है रिहायशी इलाका
- तेज म्यूजिक से नहीं सो पाते हैं लोग
पेट्रोप पंप के मालिक बोले- डीजल के ट्रकों पर चढ़ जाते हैं युवक
ग्राउंड के पास मौजूद पेट्रोल पंप के मालिकों ने भी चिंता जताई। सेक्टर-34 के एक पेट्रोल पंप के मालिक ने कहा कि सबसे बड़ा खतरा यह होता है कि शो के दौरान कई पटाखे और स्काई शॉट छोड़े जाते हैं। पास में ही दो पेट्रोल पंप हैं। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो जाती है। पिछली बार पेट्रोल पंप के अंदर खड़े डीजल के ट्रको के ऊपर तक युवक चढ़ गए थे। जब भी शो होता है तो सड़क को बंद कर दिया जाता है। इससे उन्हें भारी रेवेन्यू का नुकसान होता है। सिंगर को देखने के लिए कोई पेट्रोल पंप की दीवार पर चढ़ा होता है तो कोई छत पर। यह बहुत ज्यादा खतरनाक है। ऐसे शो को चंडीगढ़ से बाहर कराना चाहिए।दिलजीत के शो को लेकर क्यों है चिंता?
दिलजीत दोसांझ न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपने शानदार लाइव परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। जहां-जहां उन्होंने कंसर्ट किए, वहां भारी भीड़ जुटी। कई जगह से अव्यवस्था की भी खबरें आईं। साथ ही कई जगह भीड़ नियंत्रण में प्रशासन को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। करण औजला के शो की टिकटें, शो के दिन तक उपलब्ध थीं, फिर भी बिना टिकट 8000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। दिलजीत के शो की टिकटें भी कहीं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में उन्हें देखने के लिए बिना टिकट वाली भारी भीड़ जुट सकती है। ऐसे में अब लोगों का मानना है कि सेक्टर-34 में इतने बड़े शो का आयोजन करना जोखिम भरा हो सकता है।दिलजीत के शो को अभी तक परमिशन नहीं दी गई है, क्योंकि उनके पास बाकी विभागों की एनओसी नहीं आई है। अनुमान है कि इस बार करण औजला के शो से भी ज्यादा भीड़ आएगी। संबंधित विभागों के साथ बैठक भी करेंगे। - निशांत कुमार यादव, डीसी