{"_id":"57debbc14f1c1b0e4ea8246c","slug":"controversy-on-international-airport-khattar-wrote-letter-to-civil-aviation-minister","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली तक पहुंची हरियाणा-पंजाब के एयरपोर्ट की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली तक पहुंची हरियाणा-पंजाब के एयरपोर्ट की जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
International Airport
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर हरियाणा-पंजाब के बीच शुरू हुई जंग दिल्ली तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री अशोक गजापति राजू को चिट्ठी लिखकर पंजाब सरकार की शिकायत करते हुए स्थिति साफ करने को कहा।
रोहतक में मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पहुंचे सीएम ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने स्थिति को साफ कर दिया है। उनका कहना है कि हवाई अड्डे पर हरियाणा-पंजाब का बराबर का हिस्सा है। उसे चंडीगढ़ में माना जाएगा। जिस जमीन में हवाई अड्डा बना है, उसमें हरियाणा-पंजाब ने मिलकर पैसा लगाया है। बाकी खर्चा भी बराबर किया है। जबकि उसमें केंद्र की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

केंद्र ने एयरपोर्ट पर हरियाणा-पंजाब की बराबर की हिस्सेदारी बताई
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
दरअसल, पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान के उद्घाटन के लिए विज्ञापनों में पंजाब सरकार ने हवाई अड्डे को केवल अपना बताया और उसको चंडीगढ़ की जगह मोहाली में दर्शाया था। इसको लेकर हरियाणा-पंजाब सरकार आमने-सामने हो गईं। हालांकि, सीएम खट्टर का कहना है कि दिल्ली के हस्तक्षेप के बाद कोई विवाद नहीं रह गया है। वहां से साफ कर दिया गया है कि हवाई अड्डे में हरियाणा-पंजाब की हिस्सेदारी है और यह चंडीगढ़ में माना जाएगा।