फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversy on guddu rangeela movie in haryana

'मोहल्ला अस्सी' के बाद अब 'गुड्डू रंगीला' पर विवाद

Mon, 06 Jul 2015 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 06 Jul 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
controversy on guddu rangeela movie in haryana

मोहल्ला अस्सी के बाद अब गुड्डू रंगीला मूवी को लेकर विवाद हो गया है। मूवी पर रोक लगाने की मांग की गई है। दरअसल, ‘गुड्डू रंगीला’ को लेकर खाप पंचायतों की भौंहें तन गई हैं। खाप प्रतिनिधियों ने फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है।

विज्ञापन


बोहर में रविवार को नांदल खाप के कार्यक्रम में चौधरियों ने फैसला लिया कि इस फिल्म के प्रदर्शन का विरोध किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त दरबार में भी गुहार लगाई जाएगी। इस दौरान हवन कर खाप के चौधरियों ने धरती को हरा-भरा रखने के लिए एक हजार पौधे लगाने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन

खाप संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप

controversy on guddu rangeela movie in haryana

खाप प्रवक्ता मा. देवराज नांदल ने कहा कि फिल्म गुड्डू रंगीला में खाप संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है। खापों ने कभी कोई गलत काम नहीं किया। लेकिन कुछ फिल्मकार साजिश के तहत खापों को बदनाम कर रहे हैं। फिल्म पर रोक लगाने के लिए उपायुक्त से मिला जाएगा। इस पर सभी ने सहमति जता दी।

वहीं, कार्यक्रम में हुए यज्ञ के मुख्य यजमान हुक्म सिंह नांदल और पुरोहित पंडित वेदप्रकाश शर्मा रहे। इसके पश्चात आयोजित सभा में नांदल खाप के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि धरती को हरा-भरा रखने के लिए नांदल खाप भी सहयोग करेगी।

इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद डॉ. सुरेश नांदल, अठगामा प्रधान बलराज नांदल, खाप सचिव अशोक नांदल, चंचल नांदल, रघबीर सिंह, मा. जयसिंह, प्रमोद, हरि सिंह, सूबेदार ओमचंद्र नांदल, बलजीत नांदल, जयपाल, राजे और धर्मवीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed