{"_id":"57fde76f4f1c1b6e5228ffa3","slug":"controversy-on-affidevit-with-ticket-aaplication-form-for-nagar-nigam-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनावः कांग्रेस में टिकट के लिए शपथ पत्र पर गतिरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनावः कांग्रेस में टिकट के लिए शपथ पत्र पर गतिरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग में मेयर अरुण सूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव में टिकट आवेदन के साथ शपथ पत्र लेने के प्रस्ताव पर कांग्रेस में बवाल बढ़ गया है। जुबानी जंग तेज हो गई है। मंगलवार को छाबड़ा गुट ने तिवारी गुट पर हमला किया है। कांग्रेस के महासचिव संदीप भारद्वाज, विनोद शर्मा, विचार विभाग के चेयरमैन सतीश चंद्र शर्मा ने बयान जारी करके कहा है कि चंद्रमुखी शर्मा जहां इस मुद्दे पर लीडरशिप पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उनका अपना पिछला रिकार्ड ही संदिग्ध रहा है।
शर्मा कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नगर निगम चुनाव लड़ चुके हैं। मालूम हो तिवारी गुट के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा ने सोमवार को शपथ पत्र लेने के मामले पर छाबड़ा और बंसल गुट पर निशान साधते हुए कहा था कि ऐसा करके पुराने सीनियर नेताओं की साख पर सवाल खड़ा किया जा रहा है।
चंद्रमुखी शर्म ने कहा कि अब तक जो चार पार्षद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है वह पवन बंसल की असफलता है। जिसके बाद मंगलवार को छाबड़ा गुट ने तिवारी गुट पर हमला करते हुए कहा है कि शर्मा भूल चुके है कि पार्टी के खिलाफ काम करने पर उन्हें निलंबित भी किया गया था। सांसद चुना में कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ शर्मा ने विरोधियों का दामन थामा था।
विज्ञापन
उनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऐसे मौकापरस्त नेताओं के खिलाफ बहुत गुस्सा है क्योंकि इनके कारण कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ। पार्टी महासचिव संदीप भारद्वाज का कहना है कि जो पिछले कई सालों से पार्टी विरोधी तेवर अपनाए हुए है, कभी भी पार्टी के धरने और कार्यक्रमों में नहीं आए वह आज टिकट पाने के लिए अपने आप को पार्टी का तथाकथित वफादार दिखाने की कोशिश कर रहे है।