{"_id":"659660eadb2ac776d60fd59b","slug":"controversy-on-aap-mla-baljinder-kaur-came-in-golden-temple-with-uniformed-security-personnel-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: वर्दी पहने सुरक्षा कर्मियों के साथ AAP MLA बलजिंदर कौर पहुंचीं थी स्वर्ण मंदिर, मचा सियासी बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: वर्दी पहने सुरक्षा कर्मियों के साथ AAP MLA बलजिंदर कौर पहुंचीं थी स्वर्ण मंदिर, मचा सियासी बवाल
Thu, 04 Jan 2024 01:11 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:11 PM IST
सार
अकाली दल के प्रवक्ता प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्रियों-विधायकों में सत्ता का अहंकार है। प्रो. बलजिंदर कौर द्वारा अपने सुरक्षा कर्मचारियों को वर्दी में श्री हरमंदिर साहिब लेकर जाना उनके राजनीतिक अहंकार को दिखाता है।
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों के साथ स्वर्णमंदिर पहुंचीं आप विधायक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी की विधायक प्रो. बलजिंदर कौर नए साल पर सुख शांति व तरक्की की अरदास करने स्वर्ण मंदिर गई थीं। अब उनके दौरे पर सियासी बवाल हो गया है। दरअसल विधायक के साथ उनके सुरक्षा कर्मचारी भी श्री हरमंदिर साहिब परिसर में वर्दी पहने आए थे।
शिरोमणि अकाली दल बादल ने इस पर गहरा एतराज जताया है और एसजीपीसी गअध्यक्ष प्रो. हरजिंदर सिंह धामी से मांग की है कि बलजिंदर कौर, उनके परिवार के सदस्यों और उनके सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि वर्दी में श्री हरमंदिर साहिब परिसर में जाना मर्यादा का उल्लंघन है।
अकाली दल के प्रवक्ता प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मंत्रियों-विधायकों में सत्ता का अहंकार है। प्रो. बलजिंदर कौर द्वारा अपने सुरक्षा कर्मचारियों को वर्दी में श्री हरमंदिर साहिब लेकर जाना उनके राजनीतिक अहंकार को दिखाता है। वहीं वर्दी पहन कर कर्मचारियों का साथ जाना मर्यादा के भी खिलाफ है। इस दौरान प्रो. बलजिंदर कौर के पति भी उनके साथ थे। इसलिए एसजीपीसी अध्यक्ष को इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्रो. बलजिंदर कौर, उनके पति और सुरक्षा कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वल्टोहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस संदेश को डाला है।