फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Controversy in 2 Ministers of Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

पसंदीदा विभाग को लेकर खट्टर के दो मंत्री अड़े

Wed, 29 Oct 2014 12:56 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 29 Oct 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
Controversy in 2 Ministers of Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कर चुका है। मंत्रिमंडल में छह कैबिनेट और तीन राज्य मंत्री हैं, लेकिन अभी तक मंत्रियों को मंत्रालय नहीं मिल सके हैं।

विज्ञापन


भाजपा के नए चेहरों को जो मंत्रालय मिलेगा, उस पर ही उन्हें संतोष करना पड़ेगा, लेकिन हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे दो मंत्री अपने मनपसंद मंत्रालय को लेकर अड़ गए हैं।
विज्ञापन


खट्टर के दरबार में मामले के न सुलझने पर यह केंद्रीय नेताओं के पास पहुंच गया है। यही कारण है कि 24 घंटे बीत जाने के बावजूद मंत्रियों को विभागों का आवंटन नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे तैयार, पर मिले नहीं विभाग

Controversy in 2 Ministers of Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

मुख्यमंत्री स्वयं भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि मंगलवार को मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर फैसला हो जाएगा।

सोमवार को कैबिनेट के बाद सभी मंत्री इधर-उधर टहलते रहे, लेकिन अपने कमरों में नहीं जा सके। कमरे सज कर तैयार हो गए हैं, लेकिन बिना विभाग के मंत्रियों को कमरे अलॉट नहीं हुए हैं।

भाजपा के वरिष्ठ सूत्रों के मुताबिक दो मंत्रियों में गृह, परिवहन, आबकारी एवं कराधान और राजस्व विभाग को लेकर ठनी है। इनमें से एक मंत्री को परिवहन विभाग दिया जा रहा था, लेकिन उसके साथ उन्होंने गृह विभाग भी मांग लिया।

आमतौर पर गृह विभाग मुख्यमंत्री अपने पास रखते हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री कार्यालय को लेकर भी अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed