कश्मीर घाटी के मुद्दे पर तोगड़िया का तीखा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने कश्मीर घाटी के मुद्दे पर तीखा बयान दिया है। नारायणगढ़ पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि चार लाख हिंदुओं को कश्मीर घाटी से नंरसंहार करके भगाने वाले लोग निर्णय करेंगे कि कश्मीर घाटी के हिंदू कहां रहेंगे या कहां जाएंगे?
तोगड़िया नाहन में सम्मेलन में भाग लेने जाते समय कुछ देर के लिए नारायणगढ़ में रुके। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की नहीं है। कश्मीर घाटी पूरे हिंदुस्तान की है और हिंदू जहां चाहेगा वहीं रहेगा। यासीन मलिक ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
शनिवार को यासीन मलिक ने कहा था कि हम जिसे चाहेंगे वही कश्मीर की घाटी में रहेगा, यह हिंदुओं की नहीं हमारी मर्जी के ऊपर निर्भर है। इस को लेकर प्रवीण भाई तोगड़िया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
यासीन मलिक की बात पर कड़ी प्रतिक्रिया
यासीन मलिक की बात पर प्रवीण भाई तोगड़िया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार ऐसे लोग ही देश के हालात खराब करते हैं, जिससे मजहबी कटुता और बढ़ती है।
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गोहत्या व तस्करी रोकने के लिए कानून बनाकर अच्छा कार्य किया है। इससे गोहत्या व तस्करी पर रोक लगेगी और गाय बचेगी तो देश बचेगा।
गोमाता में हिंदुओं की आस्था है और गोमाता में देवी-देवताओं का वास है। इस मौके पर भारी संख्या में विश्व हिंदू परिषद व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रवीण तोगड़िया को स्थानीय लोगों द्वारा सम्मानित भी किया गया।