फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversial statement of baba ramdev on ink on MLA rashid face and beef party

विधायक के चेहरे पर स्याही मामले में बाबा रामदेव के विवादित बोल

Tue, 20 Oct 2015 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 20 Oct 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
controversial statement of baba ramdev on ink on MLA rashid face and beef party

बीफ पार्टी देने वाले जम्मू कश्मीर के विधायक राशिद के चेहर पर सोमवार को दिल्ली में स्याही फेंके जाने पर बाबा रामदेव ने दिया विवादास्पद बयान। दरअसल योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने से प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।

विज्ञापन


बीफ पार्टी देने वाले जम्मू कश्मीर के विधायक राशिद के चेहर पर सोमवार को दिल्ली में स्याही फेंके जाने पर प्रतिक्रिया के तौर पर उन्होंने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को भड़काना अपराध है। ऐसे में उनके चेहरे पर स्याही की बजाए पत्थर भी फेंक दिया जाता तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


हरियाणा के हिसार में पत्रकारों से बातचीत में बाबा रामदेव ने कहा कि आध्यात्मिक व धार्मिक तौर पर गाय राष्ट्रीय पशु है और इसे संवैधानिक तौर पर भी राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। देश में गौहत्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौहत्या के नाम पर मानवता की हत्या भी न हो। देश के करोड़ों लोग गाय की पूजा करते हैं। ऐसे में गाय की हत्या कर खून बहाना पूरी तरह से गलत है।

प्रधानमंत्री को देश में गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग दिल के साफ होते हैं। बीफ के सवाल पर सीएम मनोहरलाल के दिल में ऐसा कुछ नहीं था।

योग गुरु ने कई मुद्दों पर दिया खुलकर जवाब

controversial statement of baba ramdev on ink on MLA rashid face and beef party

काले धन के सवाल पर योग गुरु ने कहा कि किसी भी काम में समय तो लगता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमें पूरी उम्मीद है। काले धन पर वह अपना वादा पूरा करेंगे।

बाबा को रगड़ा लगाया तो 400 से 40 पर आ गए: उत्तराखंड सरकार की ओर से पुत्र जीवक दवा को पीएनडीटी एक्ट का उल्लघंन बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा को पहले रगड़ा लगाया था तो 400 से 40 पर आ गए थे। अब उसी को दोहराएंगे तो उतराखंड में भी यही हाल हो जाएगा। उन्होंने कहा संस्कृत के आधार पर यह नाम है, जिसमें पुत्री व पुत्र दोनों को पुत्र ही कहा जाता है।

राबर्ट मामले में सच्चाई सामने आए: रामदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार में राबर्ट वाड्रा को राष्ट्रीय दामाद के तौर पर सुविधाएं मिली हुई थी। इस मामले में पर्दा हटना चाहिए। जमीन घोटाले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। किसी बदले की भावना से कार्रवाई न हो। मल्टीनेशनल कंपनियां देश का हर साल 20 लाख करोड़ रुपया लूट रही हैं। ये कंपनियां आर्थिक माफिया की तरह से काम कर रही हैं। हम योग तथा स्वदेशी को अपना लें तो दो दशक में ही भारत विश्व गुरु बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed