फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   controversial question on brahamana people in hssc junior engineer recruitment exam

HSSC की जेई परीक्षा में पूछा गया ब्राह्मणों पर अपमानजनक सवाल, खड़ा हुआ विवाद

Sun, 06 May 2018 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 May 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
controversial question on brahamana people in hssc junior engineer recruitment exam
exam paper Evaluation
हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) की जेई की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 10 अप्रैल को ली गई जूनियर सिविल इंजीनियर पद की परीक्षा के प्रश्नपत्र में 75वें नंबर के प्रश्न के उत्तर के लिए दिए विकल्पों पर विवाद हुआ है। ब्राह्मण समाज ने इन विकल्पों को अपमानजनक बताते हुए प्रश्न पत्र तैयार करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की मांग की है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है, जिसके बाद हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन बैकफुट पर है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों के हमले के बाद शनिवार को आयोग ने विवादित सवाल को वापस ले लिया है। आयोग ने ऐसे विवादित सवाल पर खेद भी व्यक्त किया गया है। उधर सवाल के बाद से सूबे के ब्राह्मण समाज में नाराजगी है। उधर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कहा है कि गत दस अप्रैल को आयोजित परीक्षा में प्रश्न संख्या 75 की त्रुटि पर खेद व्यक्त करते हैं और अब आयोग ने इस प्रश्न को वापिस लेने का निर्णय लिया है। आयोग के प्रवक्ता ने कहा है कि इस मामले को आयोग के चीफ एग्जामिनरके ध्यान में लाया गया है और उन्होंने भी इस मामले पर खेद व्यक्त किया है।
विज्ञापन


यह है मामला :
प्रश्नपत्र में सवाल पूछा गया है- कौन-सा हरियाणा में अपशगुन नहीं माना जाता है?
इसके उत्तर में चार विकल्प दिए गए हैं। पहला: खाली घड़ा, दूसरा: फ्यूल भरा कास्केट, तीसरा: काले ब्राह्मण से मिलना, चौथा: ब्राह्मण कन्या को देखना

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि सरकार को ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या मनोहर सरकार के यही संस्कार हैं जो शर्म भी बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण भाजपा का बहिष्कार करेंगे: जयहिन्द
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने कहा कि की किसी जाति-धर्म पर टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। सरकार को को तुरंत माफी मांगनी चाहिए और जाति व धर्म के नाम पर समाज को तोड़ना भाजपा की पुरानी नीति रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed