{"_id":"66b806dc632b0c72f8072654","slug":"controversial-former-delhi-government-minister-sandeep-joins-bjp-thrown-out-after-three-hours-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : दिल्ली सरकार के विवादित पूर्व मंत्री संदीप भाजपा में शामिल, तीन घंटे बाद ही निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh : दिल्ली सरकार के विवादित पूर्व मंत्री संदीप भाजपा में शामिल, तीन घंटे बाद ही निकाला बाहर
Sun, 11 Aug 2024 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:04 AM IST
सार
सीएम के पटका पहनाने की फोटो वायरल होने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में संदीप वाल्मीकि के विवादों से जुड़ी पुरानी खबरें शेयर होने लगीं। इसकी भनक मिलते ही भाजपा व सीएम हाउस में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर बाद पार्टी ने संदीप को पार्टी से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पार्टी का पटका पहनाकर आम पार्टी दिल्ली सरकार में मंत्री रहे संदीप वाल्मिक का स्वागत करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री और विवादों में रहे संदीप वाल्मीकि को भाजपा में शामिल होने के तीन घंटे बाद ही निकाल दिया गया। पंचकूला में शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में संदीप अपने साथियों के साथ भाजपा में शामिल हुए। सीएम ने पटका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
सीएम के पटका पहनाने की फोटो वायरल होने के कुछ देर बाद सोशल मीडिया में संदीप वाल्मीकि के विवादों से जुड़ी पुरानी खबरें शेयर होने लगीं। इसकी भनक मिलते ही भाजपा व सीएम हाउस में हड़कंप मच गया और कुछ ही देर बाद पार्टी ने संदीप को पार्टी से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की ओर से जारी पत्र में जानकारी दी गई है कि दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि ने भाजपा ज्वाइन की थी, मगर उन्होंने अपनी पृष्ठभूमि छिपाई थी। तथ्य सामने आते ही भाजपा ने संदीप को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अलग कर दिया।
पार्टी ने कहा कि संदीप से भविष्य में पार्टी से किसी भी रूप से कोई संबद्ध नहीं रहेगा। संदीप शनिवार शाम करीब आठ बजे पार्टी के पंचकूला स्थित कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए थे और करीब 11 बजे उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। संदीप मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले हैं।
राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में लगे थे आरोप : संदीप वाल्मीकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे। साल 2016 में राशन कार्ड बनाने के विवादित मामले में एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप के गिरफ्तार होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप को मंत्री पद से हटाने के साथ पार्टी से भी निकाल दिया था।