फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contaminated water has been supplied in Ward 7 for a month; residents staged a protest

Chandigarh News: वार्ड-7 में एक महीने से आ रहा गंदा पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water has been supplied in Ward 7 for a month; residents staged a protest
लोगों ने लगाया आरोप, शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समस्या का समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना के वार्ड नंबर सात में एक महीने से सीवरेज युक्त गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं। निवासियों ने नगर परिषद अधिकारियों और कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। वार्ड नंबर सात के निवासी रमन कुमार सैनी, पार्षद सुरेश सैनी और अन्य लोगों ने बताया कि विकास नगर में पीने के पानी में सीवरेज का गंदा पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे पिछले एक महीने से नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने बताया कि पंद्रह दिन पहले एक अस्थायी हल किया गया था। हालांकि, अगले ही दिन समस्या फिर से शुरू हो गई। तब से आज तक स्थानीय लोग इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। निवासियों का कहना है कि सीवरेज का ढक्कन सड़क के बीच में होने से सड़क भी आधी बंद पड़ी है।



बीमारियों का खतरा और चेतावनी

गंदे पानी के कारण कई लोग बीमार पड़ रहे हैं, जिनमें दस्त और उल्टी की समस्या आम है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का स्थायी हल जल्द नहीं हुआ तो बीमारी बड़े स्तर पर फैल सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद अधिकारियों की होगी। लोगों ने अपना विरोध और तेज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed