{"_id":"d9e808dacd97a258c99f62b5c16cebb7","slug":"contaminated-water-coming-into-homes-in-sector-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! सेक्टर-25 में आ रहा दूषित पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! सेक्टर-25 में आ रहा दूषित पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Feb 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-25 निवासी पिछले कई दिनों से दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। उत्तरांचल सर्वहित संगठन के विरेंद्र लाल टम्टा ने कहा कि सेक्टर-25 में पिछले चार-पांच दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
यहां लोगों के घरों में जो पानी आ रहा है व पीने योग्य नहीं है। टम्टा ने कहा कि ऐसा पानी आ रहा है जैसे गटर का पानी हो। उन्होंने कहा कि इस बारे में कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनता ही नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि ऐसी स्थिति रही तो इलाके में महामारी फैल सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग को इस समस्या का जल्दी से जल्दी निपटारा करने की मांग की है।
विज्ञापन