फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   contaminated drinking water in Sohna from 20 days

सोहना में 20 दिन से आ रहा दूषित पेयजल

Sun, 29 Jun 2014 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 29 Jun 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
contaminated drinking water in Sohna  from 20 days

शहर से सटे गांव सोहाना में बीस दिन से गंदे पेयजल की सप्लाई हो रही है। पानी से बदबू आ रही है। साथ ही मिट्टी भी पानी में आ रही है। लोगों का आरोप है कि पीने वाले पानी में सीवरेज का पानी मिलकर पहुंच रहा है।

विज्ञापन


इससे इलाके में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि वॉटर सप्लाई विभाग की टीम स्थिति सुधारने में लगी हुई है। लेकिन अभी तक फाल्ट वाले क्षेत्र को वॉटर सप्लाई वाले तलाश नहीं पाए। अधिकारियों का दावा है कि रविवार तक सारी समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोहाना स्थित चिड़ीमार मोहल्ले के सैकड़ों घरों में बीस दिन गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों ने बताया कि एक हफ्ते से पानी में मिट्टी आना भी शुरू हो गई। इसके बाद उन्होंने विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर विभाग के अधिकारी एवं मुलाजिम भी पहुंच गए। लेकिन विभाग वाले जिस जगह से गंदा पानी सप्लाई लाइन में मिल रहा है। उस जगह को अभी तक तलाश नहीं पाए हैं। न ही उन्होंने इलाके में गंदे पानी की सप्लाई बंद की है। लोगों का कहना है कि मजबूरी में चलते उन्हें बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है। लेकिन विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।


प्रीत ज्वेलर के मालिक बलबीर सिंह ने बताया कि गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में गंदे पानी की सप्लाई होने से भयंकर रोग फैलने का खतरा है। नंबरदार दलजीत सिंह ने बताया कि गमाडा इलाके के तालाबों का पानी मेन होल में डाल रहा है। इसी बीच लाइन को कोई नुकसान पहुंचा है। जिसके चक्कर में इलाके में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।

विभाग के जेई गुलराज सिंह ने माना कि इलाके में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। उन्होंने कहा विभाग की टीमें लाइन को दुरुस्त करने में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed