फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Not getting electricity bills, consumers upset

बिल न मिलने से उपभोक्ता परेशान

Fri, 08 Nov 2013 09:23 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 08 Nov 2013 09:23 AM IST
विज्ञापन
Not getting electricity bills, consumers upset
पावरकॉम द्वारा घरों में ही बिजली के बिल पहुंचाने के लिए शुरू की गई बिल वितरण की नई प्रणाली उपभोक्ताओं के लिए जी का जंजाल बन गई है।
विज्ञापन


इससे सुविधा मिलने की बजाय लोगों को अंतिम तिथि तक भी बिजली का बिल नहीं मिला पाया है।
पॉवरकाम ने निजी कंपनी को ऑन द स्पॉट बिलिंग मशीन देकर पेमेंट एकत्र करने का अधिकार दिया है, लेकिन इसमें कई खामियां हैं।

अनुबंधित कंपनी के कारिंदे सभी उपभोक्ताओं के घरों में न रीडिंग लेकर मौके पर बिल दे पा रहे हैं और न ही उन्हें पहले से तैयार बिल वितरित कर पा रहे हैं।

औसत के आधार सैकड़ों बिल एनकोड के जारी किए गए हैं। पावरकॉम में बिजली के बिलों का ढेर लगा हुआ है, जहां उपभोकता अपने बिल ढूंढने के लिए मजबूर हैं।

डेराबस्सी स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह कोहली ने बताया कि ज्यादातर बिल शहरी उपभोक्ताओं के हैं, जिन्हें भरने की अंतिम तिथि 8 नवंबर है।


बिल की जानकारी न होने से उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा। इस बारे में पावरकॉम के एसडीओ महिंदरपाल ने बताया कि अवितरित बिल एनकोड के हैं।

बिलिंग के लिए अनुबंधित टीम अभी नई है, उन्हें कुछ इलाकों की अभी पूरी जानकारी नहीं है। एनकोड के बिल समय न भरने पर जुर्माना तो लगेगा, लेकिन वे वितरित क्यों नहीं हुए, इस बारे में शुक्रवार को प्राइवेट कंपनी के करिंदों से जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि इस पर मुलाजिमों की फीस में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed