{"_id":"16c1d70d6d8045a768c137967f179f1e","slug":"consumer-forum-strict-on-lifestyle-international-pvt-ltd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, 42 रुपये अधिक वसूले, अब लौटाने होंगे 17 हजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब, 42 रुपये अधिक वसूले, अब लौटाने होंगे 17 हजार
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइफ स्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को ग्राहक से 42 रुपये लेना भारी पड़ गया। अब 42 रुपये की जगह कंपनी को 17 हजार 42 रुपये लौटाने पड़ेंगे। कंपनी को अतिरिक्त वसूले गए 42 रुपये, 10 हजार रुपये मुआवजा और सात हजार रुपये मुकदमा खर्च देना होगा।
विज्ञापन
आदेश की प्रति मिलने के 30 दिनों के अंदर निर्देश का पालन न करने पर 12 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी अदा करना होगा।
यह फैसला जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम 1 के प्रजाइडिंग मेंबर सुरजीत कौर और सदस्य सुरेश कुमार सरदाना ने सुनवाई के बाद दिया है। सेक्टर-39 बी निवासी हितेश जिंदल ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 चंडीगढ़ के एलांते मॉल स्थित लाइफ स्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
यह था मामला
शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि उन्होंने लाइफ स्टाइल से 50 प्रतिशत फ्लैट सेल ऑफर के तहत कपड़ा खरीदा। उस कपड़े की कीमत सभी कर सहित 1699 रुपये थी। शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि 50 प्रतिशत की डिस्काउंट के बाद उनसे 892 रुपये चार्ज किया गया।
विज्ञापन
लाइफ स्टाइल ने 42 रुपये अधिक वसूले। शिकायत में उनसे कहा गया कि 42 रुपये की राशि वैट के रूप में ली गई है। लाइफ स्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने उपभोक्ता फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं बरती है।
उपभोक्ता फोरम ने कहा
मैक्सिमम रिटेल प्राइस (एमआरपी) से अधिक वसूली नहीं की जा सकती है। एमआरपी में सभी कर साथ जिसमें वैट व अन्य टैक्स जुड़े होते हैं।