{"_id":"8f00be7a3ae631ada5a830429a39f19d","slug":"consumer-form-decision-uk-homes-two-directors-goes-to-three-year-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूके होम्स के दो डायरेक्टरों को 3-3 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूके होम्स के दो डायरेक्टरों को 3-3 साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ता फोरम के फैसले न मानने पर यूके होम्स के दो डायरेक्टर अमरजीत सिंह और उदयराज सिंह बराड़ को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
फोरम ने दोनों को तीन-तीन साल की सजा और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 के अध्यक्ष राजन देवान और सदस्य जसविंदर सिंह सिद्धू ने सुनवाई के बाद दिया है।
उपभोक्ता फोरम ने 24 जून 2015 को शिकायतकर्ता निर्मल वर्मा की शिकायत पर सुनवाई करते हुए यूके होम्स को निर्देश दिया था कि वह शिकायतकर्ता को 4 लाख 21 हजार 875 रुपये वापस करे। साथ ही 25 हजार रुपये मानसिक प्रताड़ना के लिए अदा करे। उपभोक्ता फोरम ने सात हजार रुपये मुकदमा खर्च भी अदा करने का निर्देश दिया था, जिसका यूके होम्स ने पालन नहीं किया।
विज्ञापन
वहीं दूसरे मामले में उपभोक्ता फोरम ने जगदीश लाल वर्मा की शिकायत पर 24 अप्रैल 2015 को यूके होम्स को निर्देश दिया था कि वह शिकायतकर्ता को छह लाख रुपये वापस करे। फोरम ने 25 हजार मुआवजा और सात हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करने का निर्देश दिया था। इसे भी यूके होम्स ने लागू नहीं किया। इस संबंध में कई बार उनके विभिन्न एड्रेस पर नोटिस भी भेजे गए, लेकिन नोटिस वापस आ गए।
विज्ञापन