फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consumer Court Decision Against Travel Agency in Chandigarh

ट्रैवल एजेंसी के जरिए किसी टूर पर जाएं, तो अलर्ट रहें...वरना इनकी तरह कई दिक्कतें उठाएंगे

Tue, 09 Oct 2018 12:20 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Oct 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Consumer Court Decision Against Travel Agency in Chandigarh
travel
अगर आप किसी ट्रैवल एजेंसी के जरिए यूरोप या किसी और देश के टूर पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अलर्ट रहें। वरना इनकी तरह कई दिक्कतें उठाएंगे। मामला चंडीगढ़ का है। शादी के बाद विवाहित जोड़े ने यूरोप घूमने का प्लान बनाया। पहले तो टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी ने टिकट समय पर नहीं दिया, और वे हनीमून के लिए लेट हो गए।। इसके बाद ट्रैवल्स कंपनी ने यूरोप की टिकट थमा दी।
विज्ञापन


यूरोप पहुंचने के बाद इस विवाहित जोड़े को टूर एंड ट्रैवल्स की ओर से दी जानी वाली सेवाएं भी नहीं दी गई, जिसके चलते विवाहित जोड़े को यूरोप के आधे टूर से ही इंडिया वापस लौटना पड़ा। इतना ही नहीं वापसी का टिकट खर्च भी इस जोड़े को खुद उठ। मामले की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता फोरम ने संबंधित ट्रेवल कंपनी को निर्देश दिए हैं कि वह 10 में से चार दिन का टूअर पैकेज काटकर 1.71 लाख रुपये शिकायतकर्ता को लौटाए।
विज्ञापन


साथ ही मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न के लिए 50 हजार रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च शिकायतकर्ता को अदा करें। आदेश की प्रति मिलने पर 30 दिन के अंदर निर्देश का पालन करना होगा। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 ने सुनवाई के बाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर के माया गार्डन फेज-1 के रहने वाले कमल गुप्ता और मीनाक्षी गुप्ता ने फोरम में एमएस जिंगा ट्रैवल्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-27डी चंडीगढ़, सुधीर गुप्ता, डायरेक्टर, एमएस जिंगा ट्रेवल्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-27डी और गुरनीत सिंह राय, एमएस जिंगा ट्रैवल्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-27डी चंडीगढ़ के खिलाफ शिकायत दी थी।

मई 2016 के चौथे हफ्ते में यूरोप घूमने का प्लान था

Consumer Court Decision Against Travel Agency in Chandigarh
travel
शिकायतकर्ता कमल गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ मई 2016 के चौथे हफ्ते में यूरोप घूमने का प्लान बनाया। इसके लिए कमल गुप्ता ने उक्त ट्रैवल्स कंपनी से यूरोप घूमने का टूर पैकेज बुक कराया। 9 रात व 10 दिन के यूरोप के टूर पैकेज के लिए कमल गुप्ता ने टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी को 22 अप्रैल 2016 को एक लाख रुपए चेक के जरिए दिए, ताकि यूरोप जाने के लिए कंपनी वीजा और अन्य डाक्यूमेंटेशन पूरी कर ले।

कमल गुप्ता ने 26 अप्रैल 2016 को कंपनी को 50 हजार रुपये दिए और कंपनी में अपना व अपनी पत्नी का पासपोर्ट जमा कराया, ताकि यूरोप की टिकट व अन्य दस्तावेज पूरे हो जाएं और बुकिंग हो सके, लेकिन कंपनी की ओर से देरी किए जाने के चलते कमल गुप्ता अपनी पत्नी के साथ मई में यूरोप घूमने नहीं जा सके। करीब 15 दिन बाद कंपनी ने 16 जून 2016 को विवाहित जोड़े को टिकट उपलब्ध करवाया।

17 जून 2016 को कमल गुप्ता और उनकी पत्नी मीनाक्षी गुप्ता यूरोप पहुंचे। यूरोप पहुंचने के बाद इस विवाहित जोड़े को बुकिंग के समय तय की सेवाएं नहीं दी गई। उन्हें मील वाउचर, लोकल साइट सीन पास, ट्रांसफर टिकट और शहर में घूमने के समय गाइड की सुविधा तक उपलब्ध नहीं कराई गई। बार-बार परेशान होने के चलते कमल गुप्ता अपनी पत्नी के साथ 21 जून 2016 को यूरोप से इंडिया वापस आ गए।

यहां तक कि इंडिया वापस आने के लिए उन्हें रिटर्न टिकट तक नहीं दी गई, जिसके चलते उन्हें अपनी जेब से रिटर्न टिकट का खर्च उठाना पड़ा। कमल गुप्ता ने इंडिया लौटकर 19 जुलाई 2016 को टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दायर की। दूसरे पक्ष ने फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोई कोताही नहीं बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed