फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Construction of High Speed Narrow Gauge Vistadome prototype coach Started in Rail Coach Factory Kapurthala

कपूरथला: आरसीएफ में हाई स्पीड नैरोगेज विस्टाडोम प्रोटोटाइप कोच का निर्माण शुरू, ट्वाय ट्रेन की जगह लेगी हाई स्पीड ट्रेन

Sat, 25 Sep 2021 09:31 AM IST
Trainee Trainee महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
महेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 25 Sep 2021 09:31 AM IST
सार

रेल मंत्रालय ने आरसीएफ को उत्तर भारत के प्रमुख पर्यटक यात्रा मार्ग कालका-शिमला रेल लाइन के लिए अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं वाले 30 एनजी विस्टाडोम कोचों के निर्माण का जिम्मा सौंपा है। आरसीएफ ने एलएचबी तकनीक पर आधारित नए एनजी कोचों के लिए शुरुआती डिजाइन तैयार किए हैं।

विज्ञापन
Construction of High Speed Narrow Gauge Vistadome prototype coach Started in Rail Coach Factory Kapurthala
रेल कोच फैक्टरी में विस्टाडोम प्रोटोटाइप कोच का निर्माण शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) में कालका-शिमला ट्रैक के बीच दौड़ने वाली हाई स्पीड नैरोगेज (एनजी) विस्टाडोम के प्रोटोटाइप कोच का निर्माण शुरू हो गया है। ट्वॉय ट्रेन के नाम से विख्यात इस ट्रेन की जगह अब हाई स्पीड ट्रेन लेगी। आरसीएफ प्रबंधन ने कोच का डिजाइन बना लिया है और जिस जिग पर इस कोच को हाईस्पीड के लिए मोडिफाई किया जाएगा, वह भी तैयार हो चुका है। मोडिफिकेशन के लिए आरसीएफ ने दो बोगी कालका वर्कशॉप से मंगवाई हैं।

विज्ञापन

 
30 कोच बनाने का जिम्मा सौंपा गया
आरसीएफ के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) जितेश कुमार ने बताया कि रेल मंत्रालय ने आरसीएफ को उत्तर भारत के प्रमुख पर्यटक यात्रा मार्ग कालका-शिमला रेल लाइन के लिए अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं वाले 30 एनजी विस्टाडोम कोचों के निर्माण का जिम्मा सौंपा है। आरसीएफ प्रबंधन ने डिजाइन बनाकर जिग भी तैयार कर लिया है, जहां पर विस्टाडोम कोच के जरूरी मापदंडों के अनुरूप हाई स्पीड मोडिफाई करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - पंजाब की नई सरकार में भी खटपट: अब डिप्टी सीएम ओपी सोनी की चाहतें बढ़ीं, मांगी मुख्यमंत्री के समान सुविधाएं 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएचबी तकनीक के आधार पर तैयार किए हैं डिजाइन
आरसीएफ ने एलएचबी तकनीक पर आधारित नए एनजी कोचों के लिए शुरुआती डिजाइन तैयार किए हैं। इन डिब्बों के लिए स्टेनलेस स्टील के हल्के वजन वाले शेल डिजाइन के अलावा बड़ी खिड़कियों और छत पर शीशे के विस्टाडोम वाले डिजाइन तैयार किए गए हैं। नए शेल के अलावा बोगियों को अपग्रेड करने और ब्रेक सिस्टम में सुधार की योजना बनाई गई है, जिससे गाड़ी की मौजूदा 25/35 किमी प्रति घंटा स्पीड 40/55 किमी तक पहुंच सके। ये कोच सीसीटीवी और फायर अलार्म आदि जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से भी लैस होंगे।   

 
बड़ी खिड़कियां होंगी आकर्षण का केंद्र
इन डिब्बों का मुख्य आकर्षण बड़ी और चौड़ी खिड़कियां हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार खोला और बंद किया जा सकता है। हर कोच में यात्री गिलास छत के माध्यम से पहाड़ों को देखने का आनंद उठा सकेंगे। इसके अतिरिक्त इन डिब्बों में आरामदायक सीटों को ट्रेन की दिशा के अनुसार भी 180 डिग्री तक घुमाया जा सकेगा। कोच का अंदरूनी हिस्सा खूबसूरत एफआरपी पैनल से सजा हुआ होगा और प्रत्येक सीट के लिए रेस्तरां की तरह स्नैक टेबल की व्यवस्था और ऑटोमेटिक दरवाजे स्थापित किए जाएंगे ।
 
दिसंबर तक बोर्ड को भेजा जाएगा पहला प्रोटोटाइप कोच
इन नैरोगेज डिब्बों के निर्माण से कालका-शिमला रेल मार्ग पर मनमोहक दृश्य यात्रियों को देखने को मिलेंगे। जितेश कुमार ने बताया कि इस कोच में यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के लिए सामान का ऑर्डर दे दिया गया है। इस साल दिसंबर में पहला प्रोटोटाइप कोच तैयार कर ट्रायल के लिए रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद आरसीएफ एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार, एसी द्वितीय श्रेणी की चेयर कार, जनरल सिटिंग और एसएलआर कोचों की मैन्युफेक्चरिंग शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed