{"_id":"5ef4fb3b8ebc3e43163215a4","slug":"constable-suspended-including-asi-chandigarh-news-pkl37932834","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई समेत कांस्टेबल सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई समेत कांस्टेबल सस्पेंड
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेश पर विभाग ने दो पुलिसकर्मियों को लापरवाही के चलते सस्पेंड कर दिया है। इनमें सेक्टर-3 थाने में तैनात एएसआई बलकार सिंह और क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल संदीप शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सेक्टर-20 स्थित बलकार सिंह के घर में उनकी सर्विस रिवाल्वर से पैर में गोली चलने के कारण वह जख्मी हो गए थे। बाद में उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। पुलिस विभाग ने लापरवाही के चलते एएसआई बलकार को सस्पेंड कर दिया।
वहीं, दूसरी ओर क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल संदीप ने नशे की हालत में सेक्टर-19 स्थित डीएसपी गुरमुख के घर में दाखिल होकर अभद्र व्यवहार किया था। इसके चलते अधिकारियों ने उसे सस्पेंड कर दिया है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि कांस्टेबल संदीप किस वजह से डीएसपी गुरमुख के घर में दाखिल हुआ था।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि संदीप सेक्टर-20 में किसी पुलिस मुलाजिम के घर जाना चाहता था, लेकिन गलती से वह सेक्टर-19 निवासी डीएसपी गुरमुख के घर में दाखिल हो गया था। फिलहाल, इन दोनों मामलों की जांच चल रही है।