फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable hit by Mercedes, both legs fractured

Chandigarh News: हवलदार को मर्सिडीज ने मारी टक्कर, दोनों पैर फ्रैक्चर

Sat, 09 Aug 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Constable hit by Mercedes, both legs fractured
चंडीगढ़। सेक्टर-16/17 लाइट पॉइंट पर शुक्रवार सुबह करीब पौने 9 बजे तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बुलेट पर ड्यूटी जा रहे हवलदार को टक्कर मार दी। हादसे में हवलदार को गंभीर चोटें आईं। घायल दत्ताराम को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उनेक दोनों पैरों में फ्रैक्चर है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


धनास के रहने वाले दत्ताराम ट्रैफिक पुलिस मे तैनात हैं। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में वह एक डीएसपी के साथ पीएसओ की ड्यूटी कर रहा था। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर जाते हुए हादसा हो गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन



लाइट पॉइंट पर न ट्रैफिक पुलिस तैनात थी, न ही सिग्नल काम कर रहे थे
सूत्रों के अनुसार जिस लाइट पॉइंट पर हादसा हुआ वहां न तो उस वक्त कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात था और न ही ट्रैफिक सिग्नल काम कर रहे थे। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed