{"_id":"5f722c718ebc3e9bce6137cb","slug":"conspiracy-to-confuse-farmers-through-viral-message-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में किसानों को भ्रमित करने की साजिश, वायरल हो रहे मैसेज, सरकार अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में किसानों को भ्रमित करने की साजिश, वायरल हो रहे मैसेज, सरकार अलर्ट
Tue, 29 Sep 2020 12:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में धान की खरीद शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ असमाजिक तत्व हरियाणा में फसल खरीद को प्रभावित करने की साजिश रच रहे हैं। जिसके अंतर्गत किसानों को सोशल मीडिया पर भ्रमित किया जा रहा है। इसे लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में 27 सितंबर से शुरू हुई धान की खरीद सही और व्यवस्थित तरीके से जारी है। खरीद को बेहद सुविधाजनक बनाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से किसानों को मंडियों में अपनी फसल लाने के लिए उनके मोबाइल पर दिन और फसल की मात्रा के साथ संदेश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खरीद अवधि के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है कि किसानों को मंडी में केवल 1-1 क्विंटल फसल लाने के संदेश भेजे जा रहे हैं। जोकि गलत है। विभाग द्वारा फसल की उसी मात्रा का संदेश किसानों को भेजा जा रहा है। जिसकी जानकारी उन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर डाली है।
विज्ञापन
उनके अनुसार रिकॉर्ड में यह देखा गया है कि कुछ किसानों ने लगातार तीन हफ्तों तक 1-1 क्विंटल धान की जानकारी मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर डाली है, यह सोचकर कि शेड्यूलिंग हर हफ्ते होगी। इसलिए सरकार की किसानों से अपील है कि पोर्टल पर अपनी फसल की जानकारी भरते समय सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें।