{"_id":"6592e58d390889c7af0758dd","slug":"consensus-reached-on-two-demands-between-doctors-and-haryana-government-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: डॉक्टरों के साथ दो मांगों पर बनी सहमति, बॉन्ड राशि होगी आधी, अब सीधे नहीं होगी एसएमओ भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: डॉक्टरों के साथ दो मांगों पर बनी सहमति, बॉन्ड राशि होगी आधी, अब सीधे नहीं होगी एसएमओ भर्ती
Mon, 01 Jan 2024 09:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Jan 2024 09:51 PM IST
सार
ढाई घंटे डॉक्टरों और हरियाणा सरकार के बीच चली बैठक में दो और मांगों पर सहमति बन गई है। अब एक और बैठक इसी सप्ताह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ होगी। इसके बाद हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन अपनी अगली रणनीति पर विचार करेगी।
विज्ञापन
Haryana News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार और सरकारी डॉक्टरों में मांगों को लेकर चल रहा विवाद सुलझता नजर आ रहा है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा और महानिदेशक डॉ. आरएस पूनिया के साथ हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) ने बैठक की।
विज्ञापन
ढाई घंटे तक चली बैठक में दो और मांगों पर सहमति बन गई। अब पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) करते समय डॉक्टरों को एक करोड़ के बजाय पहले की तरह ही 50 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा। वहीं, सरकार सीधे तौर पर एसएमओ (सीनियर मेडिकल आफिसर) की भर्ती नहीं करेगी। पदोन्नति के माध्यम से इन पदों को भरा जाएगा। अभी दो और मांगों पर पेंच फंसा है, इनके लिए इसी सप्ताह स्वास्थ्य मंत्री और वित्त विभाग के एसीएस के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
शाम साढ़े छह बजे खत्म हुई बैठक के बाद एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने बताया कि विशेष काडर के लिए सरकार पहले ही मंजूरी दे चुकी है। अब स्वास्थ्य मंत्री के साथ विभाग बैठक कराएगा, इसमें चार एसीपी देने और सेवा के दौरान पीजी करने जाने वाले डॉक्टरों की वरिष्ठता बरकरार रखने की मांगों पर चर्चा होनी है। ये दोनों ही मामले वित्त विभाग से जुड़ हुए हैं। इसलिए मंत्री के साथ होने वाली बैठक में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी मौजूद रहेंगे। गौर हो कि इससे पहले डॉक्टर एक दिन ओपीडी और एक दिन आपात सेवाएं बंद कर हड़ताल कर चुके हैं।
विज्ञापन
सरकार के साथ सकारात्मक बैठकें चल रही हैं। एसीएस ने हमें आश्वासन दिया गया है कि शेष मांगों पर भी सकारात्मक विचार किया जाएगा। आगामी दो से तीन दिन में स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक होगी, क्योंकि दोनों मामले वित्त विभाग से संबंधित हैं, इसलिए एसीएस वित्त विभाग भी बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद ही आगामी रणनीति का फैसला लिया जाएगा। -डॉ. राजेश ख्यालिया, राज्य प्रधान, एचसीएमएस।