फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Congress preliminary report is ready, both factions are responsible for the defeat

Haryana: कांग्रेस की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार, हार के लिए दोनों धड़े जिम्मेदार; गुटबाजी और संगठन प्रमुख कारण

Thu, 24 Oct 2024 08:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2024 08:49 AM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस के धड़े एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। हुड्डा खेमा इस बात को कमेटी के सामने मजबूती से रख रहा है कि कुमारी सैलजा ने चुनिंदा सीटों पर ही प्रचार किया और लगातार टीवी चैनलों को दिए गए इंटरव्यू से कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना।

विज्ञापन
Haryana Congress preliminary report is ready, both factions are responsible for the defeat
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में हार के बाद कारणों को तलाशने के लिए बनाई गई कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार हो गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कमेटी ने हार के लिए हुड्डा-सैलजा दोनों ही गुटों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही संगठन की कमी भी हार का कारण रही। हालांकि, अभी तक कमेटी ने फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं की है। फाइनल रिपोर्ट से पहले कमेटी हरियाणा के दिग्गज नेताओं के साथ भी बैठकें करेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान की ओर से हार के कारणों को जानने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरीश कुमारी की कमेटी बनाई है। खुद राहुल गांधी दिग्गज नेताओं के साथ बैठक करके हार के लिए नेताओं के निजी हितों को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। कमेटी के सदस्यों ने पिछले दिनों हारे प्रत्याशियों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी और एक-एक विधानसभा में हार के कारण जाने थे।
विज्ञापन


सभी प्रत्याशियों की बातें सुनने के बाद कमेटी इस नतीजे पर पहुंची है कि गुटबाजी चुनाव में हावीं रही है। इसके अलावा, दस साल से प्रदेश में संगठन नहीं होना भी कांग्रेस की हार का प्रमुख कारण है। कमेटी का मानना है कि गुटबाजी के चलते पूर्व सीएम हुड्डा खेमा और कुमारी सैलजा खेमा अलग-अलग रहे और कहीं पर भी पार्टी के नेता एकजुटता नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, टिकट नहीं मिलने के चलते कुमारी सैलजा का चुनाव से 12 दिन तक दूर रहना भी एक कारण है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि कमेटी अब फाइनल रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। संभावना है कि वह इससे पहले प्रदेश के दोनों धड़ों के नेताओं के साथ बैठक करे। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी।


फिलहाल एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे धड़े
इस समय हार के लिए प्रदेश कांग्रेस के धड़े एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। हुड्डा खेमा इसके लिए कुमारी सैलजा गुट को जिम्मेदार ठहरा रहा है। जबकि कुमारी सैलजा समेत अन्य नेता हुड्डा को हार का कारण बता रहे हैं। इनका तर्क है कि हुड्डा को फ्री हैंड करने के चलते ही कांग्रेस की यह स्थिति हुई है। हुड्डा खेमा इस बात को कमेटी के सामने मजबूती से रख रहा है कि कुमारी सैलजा ने चुनिंदा सीटों पर ही प्रचार किया और लगातार टीवी चैनलों को दिए गए इंटरव्यू से कांग्रेस के खिलाफ माहौल बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed