फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congressmen broke the barricades, many leaders including the state president were detained.

Chandigarh News: कांग्रेसियों ने बैरिकेड्स तोड़े, प्रदेशाध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में लिए

Thu, 22 Aug 2024 07:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Congressmen broke the barricades, many leaders including the state president were detained.
सेबी प्रमुख को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन
विज्ञापन

ईडी कार्यालय के घेराव के लिए बढ़ रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोका
चंडीगढ़। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी प्रमुख माधवी पुरी बुच पर हुए खुलासे के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने चंडीगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से रोष मार्च निकाला।
कांग्रेसियों ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की और बैरिकेड्स तोड़ दिए, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक लिया। पुलिस ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, सांसद जेपी, सांसद वरुण मुलाना, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज समेत कई विधायकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

चौधरी उदयभान ने सेबी प्रमुख के इस्तीफे की मांग की और कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की आवाज को दबा नहीं सकती। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का मामला मोदी के दोस्त अडानी से जुड़ा है, इसलिए प्रधानमंत्री चुप हैं। उनकी यह चुप्पी शेयर मार्केट से जुड़े करोड़ों लोगों के विश्वास को तोड़ रही है। पूरे मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से करवाई जानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जो ईडी विपक्षी नेताओं पर झूठे केस बनाती है, वह हिंडनबर्ग के इतने बड़े खुलासे के बाद भी चुप क्यों है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद हमारे नेता राहुल गांधी ने संसद के अंदर भाजपा सरकार का चेहरा बेनकाब कर दिया था। अडानी और मोदी के संबंधों के बारे में सवाल उठाए थे। चौधरी उदयभान ने कहा कि देश में आज जांच एजेंसी ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का प्रयोग विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है। विपक्ष की सरकार को गिराने में इन एजेंसियों का प्रयोग किया जा रहा है।


ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में विधायक जगबीर मलिक, गीता भुक्कल, जयवीर वाल्मीकि, बिशनलाल सैनी, मेवा सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, सुभाष चौधरी, लहरी सिंह, जसबीर मलौर, अर्जुन सिंह, राकेश कंबोज, दिल्लू राम बाजीगर, सुखबीर फरमाणा, मीडिया प्रभारी चांदवीर हुड्डा, सूरजभान काजल और अंकुर गुलाटी समेत कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed