फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Yuvraj Rahul Gandhi Chandigarh Visit

राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे की 4 खास बातें

Sat, 18 Oct 2014 12:43 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Oct 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
Congress Yuvraj Rahul Gandhi Chandigarh Visit

कांग्रेस युवराज राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस भवन पहुंच चुके हैं। प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा उनके साथ थे। कांग्रेस भवन पहुंचते ही राहुल गांधी ने पहले स्वर्गीय इंदिरा गांधी, स्वर्गीय राजीव गांधी और स्वर्गीय बेअंत सिंह की प्रतिमाओं को नमन किया।

विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं राजिंदर कौर बठ्ठल, सुनील जाखड़, एचएस हंसपाल, शमशेर सिंह दूलो और चौधरी संतोख सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सेवा दल की टुकड़ी ने राहुल गांधी को सलामी दी।
विज्ञापन


फिलहाल राहुल गांधी जिला व ब्लॉक प्रधानों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस भवन पहुंच चुके हैं। मीटिंग के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पदाधिकारियों, पूर्व प्रधानों, सांसदों और एआईसीसी मेंबरों के साथ लंच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद विधायकों, पूर्व विधायकों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों से रूबरू होंगे। आखिर में वे किसान सेल के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर मासिक मीटिंग के प्रोग्राम का ऐलान किया जाएगा।

शादी के सवाल पर शरमा गए

Congress Yuvraj Rahul Gandhi Chandigarh Visit

पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे कांग्रेस युवराज राहुल गांधी शादी के बारे में पूछे जाने पर शरमा गए और बोले कि अभी शादी के बारे में कुछ सोचा नहीं है। बहुत से प्रपोजल आते हैं। कई लड़कियां तो ईमेल करती हैं।

एक लड़की ने तो 400 ईमेल कर ‌दिए, लेकिन सभी का जवाब देना संभव नहीं होता। युवाओं का आह्वान करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाइए, मैं आपके साथ खड़ा हूं।

पंजाब से नशे का खात्मा करके रहेंगे, बस कदम बढ़ाइए। शिक्षा के विकास की बात करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त शिक्षा सुधार के लिए प्रदेश को 150 करोड़ दिलाया गया था। इस दिशा में अभी भी प्रयास जारी हैं, लेकिन स्‍थानीय निकाय सहयोग नहीं कर रहे हैं।

प्रताप सिंह बाजवा को मजबूत बनाना

Congress Yuvraj Rahul Gandhi Chandigarh Visit

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वीरवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं से रूबरू होंगे। पंजाब का सह प्रभारी हरीश चौधरी ने इस कार्यक्रम की इबारत लिखी है, इसका मकसद प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा को मजबूत बनाना है। लिहाजा बाजवा गुट इस कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने की कोशिश में है।

उधर, लोकसभा में कांग्रेस के उपन नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट भी पूरी तैयारी में है। अगर राहुल की सभा में मौका मिला तो कैप्टन समर्थक कुछ लोग प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठा सकते हैं। राहुल गांधी सुबह पहले ब्लॉक व जिला प्रधानों के साथ मीटिंग करेंगे।

जिसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पदाधिकारियों, पूर्व प्रधानों, सांसदों और एआईसीसी मेंबरों के साथ लंच करेंगे। उसके बाद विधायकों, पूर्व विधायकों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों से रूबरू होंगे। आखिर में वे किसान सेल के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर मासिक मीटिंग के प्रोग्राम का ऐलान किया जाएगा।

बाजवा के विरोधियों पर पैठ जमाना

Congress Yuvraj Rahul Gandhi Chandigarh Visit

बाजवा ने राहुल को बुलाकर विरोधियों पर ब्रह्मास्त्र चलाया है। राहुल के कार्यक्रम के कारण कैप्टन गुट को मीटिंग में आना ही पड़ेगा। हालांकि कैप्टन के आने के आसार न के बराबर हैं। उनकी मां मोहिंदर कौर बीमार हैं।

राहुल के कार्यक्रम में सवाल-जवाब के लिए भी व्यवस्था की गई है, लेकिन हरीश चौधरी और बाजवा की कोशिश होगी कि सिर्फ अपने गुट के लोगों को ही बोलने का मौका दिया जाए। उधर, कैप्टन गुट भी पूरी तैयारी में है, अगर उन्हें राहुल के सामने अपनी बात रखने का मौका मिला तो वे प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाएंगे।

विधायकों ने सोनिया को लिखा पत्र
कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट के करीब 35 विधायकों ने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। जिसमें मांग की गई है कि उन्हें मीटिंग के लिए समय दिया जाए। पत्र में लिखा है कि सभी विधायक पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालातों पर उनके साथ चर्चा करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें मीटिंग के लिए समय दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed