फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress workers Celebrating victory of Congress in Haryana and punjab

कांग्रेस की जीत पर हरियाणा में जश्न, पंजाब के सीएम ने कहा- मोदी शासन के अंत की शुरूआत

Wed, 12 Dec 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Congress workers Celebrating victory of Congress in Haryana and punjab
अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर खुशी प्रकट करते हुए इसे पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की लीडरशिप के लिए फतवा बताया है। उन्होंने कहा कि इन नतीजों के साथ देश में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के अंत का आधार बन गया है। मंगलवार को घोषित विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कारगुजारी से देश में पार्टी के उभार के संकेत साफ हो गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह नतीजे स्पष्ट दिखाते हैं कि देश के लोग नरेंद्र मोदी सरकार की विघटनकारी और विकास विरोधी नीतियों से पूरी तरह ऊब गए हैं और वह अब बदलाव चाहते हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए पार्टी प्रधान राहुल गांधी और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी को बधाई देते हुए कैप्टन ने कहा कि राहुल गांधी के गतिशील नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


 इन नतीजों से देश के बदल रहे मिजाज की झलक मिलती है। राहुल गांधी को एक ऐसे नौजवान के तौर पर देख रहा है, जो भारत को फिर उसी विकास पर लाएगा, जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार ने विकास को बुलंदियों पर पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पांच साल पहले किये वादे पूरे नहीं किए। देश के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। इसी तरह लोग भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार दौरान फैली सांप्रदायिक नफरत और हिंसा का अंत देखने के लिए भी बेताब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रजातंत्र की विजय पर खुशी की लहर : सुरजेवाला
एआईसीसी के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पूरे देश में प्रजातंत्र की विजय पर खुशी का दिन है, जिससे हर्ष की लहर है। इन चुनावों में मेहनत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई।

हरियाणा के लोगों के भी आने वाले हैं अच्छे दिन : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा और मोदी विरोधी लहर पूरे देश में चल रही है। पहले लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदेश की जनता के भी अच्छे दिन आने वाले हैं।  

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में नेताओं ने की आतिशबाजी

Congress workers Celebrating victory of Congress in Haryana and punjab
जश्न मनाते कांग्रेसी

 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व मतदाताओं को बधाई दी है। इसे लेकर जहां हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया, वहीं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया।

डॉ. तंवर ने कहा कि श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्त्ताओं ने जिस लगन और निष्ठा से कार्य किया वह बहुत सराहनीय है और इससे लोक सभा के आगामी चुनावों कि लिए पार्टी को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। इन विधान सभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन से कांग्रेस पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। 

डा. तंवर ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के लोग भाजपा की जन-विरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं और आगामी लोकसभा चुनावों में उन्होंने वोट की चोट से भाजपा को भगाने का पक्का इरादा कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज के ये परिणाम झूठ पर सच की विजय का प्रतीक हैं और अंहकारी रवैये के खिलाफ फतवा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को भी बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed