फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress workers beaten in bhatinda allegation on Sukhbir Badal

पंजाब पंचायत चुनावः सुखबीर बादल पर लगा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पिटवाने का आरोप

Wed, 19 Sep 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Wed, 19 Sep 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
Congress workers beaten in bhatinda allegation on Sukhbir Badal
सुखबीर बादल - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में बुधवार को हुए जिला परिषद के चुनाव को लेकर अकाली कांग्रेस वर्करों के आपस में भिड़ने के समाचार सूबे के विभिन्न जिलों से प्राप्त हुए हैं। वहीं लंबी क्षेत्र में अति संवेदनशील माने जाने वाला किलियावाली जोन में चुनाव के दिन सुबह से ही बूथ पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने दो घंटे तक पहरा दिया।

विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे किलियांवाली के सरकारी स्कूल में बने बूथ के पास जैसे ही सुखबीर बादल का काफिला पहुंचा तो काफिले में चल रहीं गाड़ियों से उतरे युवाओं ने बूथ के पास से जा रही कांग्रेस उमीदवार जतिंदरपाल सिंह की गाड़ी को रोक लिया। जिसमें जतिंदरपाल सिंह अपने साथी गुरप्रीत सिंह के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


 सुखबीर के साथ आए युवाओं ने कांग्रेस उमीदवार के साथी की पिटाई सुखबीर बादल के सामने ही करनी शुरू कर दी। जब पूर्व डिप्टी सीएम के साथ आए युवक कांग्रेसी युवक को पीट रहे थे तो पूरी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना में सुखबीर बादल खुद गाड़ी से नीचे उतरकर आए और पास में खड़े होकर कांग्रेसी वर्कर युवक को पिटवाते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक जैसे ही अकाली युवाओं से अपनी जान बचाकर भागा तो सुखबीर बादल भी अपनी गाड़ी में बैठकर साथियों के साथ मौके से चले गए। सुखबीर के साथ आए युवाओं ने एक इनोवा गाड़ी में सुखबीर के सामने ही तोड़फोड़ की। वहीं जान बचाकर भागने वाले जिला परिषद किलियांवाली जोन के उम्मीदवार कुलविंदर सिंह कुलार के कवरिंग उमीदवार जतिंदरपाल सिंह ने पुलिस चौकी किलियांवाली में सुखबीर बादल के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

सुखबीर के खिलाफ ये दी शिकायत

Congress workers beaten in bhatinda allegation on Sukhbir Badal
Sukhbir Badal - फोटो : File Photo

पुलिस को दी शिकायत में जतिंदरपाल ने बताया कि जब वह किलियांवाली बूथ के वापस जा रहे थे तो किलियांवाली बूथ के पास सुखबीर बादल अपने करीब 100 साथियों के साथ आए और उसकी गाड़ी को घेर लिया। सुखबीर के काफिले में चल रहीं गाड़ियों में सवार युवा उतरकर उनकी गाड़ी की तरफ आए तो उन्होंने भागकर जान बचाई। इस बीच उनका एक साथी सुखबीर के साथियों ने पकड़ लिया। जिसे सुखबीर ने पास में खडे़ होकर बुरी तरह पिटवाया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल के इशारे पर ही किलियांवाली में माहौल खराब किया गया। कांग्रेस नेता जतिंदरपाल ने बताया कि बादल पिता पुत्र ने सुबह ही बूथ पर आकर माहौल को खराब किया। सुखबीर बादल व उनके साथियों की ओर की गई पिटाई एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर वह सुखबीर व उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। कांग्रेस नेता की शिकायत के बारे में जब पुलिस चौकी किलियावाली के प्रभारी से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 

सुखबीर बादल पर एएसआई का मोबाइल छीनने के आरोप
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कांग्रेस नेताओं ने एक एएसआई शमशेर सिंह का मोबाइल छीनने के आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेता ने बताया कि जब एएसआई किलियांवाली के बूथ 48, 49, 50 पर ड्यूटी कर रहा था तो बूथ पर पहुंचे सुखबीर बादल ने किसी बात पर तैश में आकर एएसआई का मोबाइल छीन लिया। संवेदनशील जिला परिषद किलियांवाली जोन के मंडी किलियांवाली में 4500 के करीब वोट हैं। 

जिसके चलते मंडी के ही लोग जिला परिषद के उम्मीदवार की जीत का फैसला करते हैं। इसी कारण दोनों प्रमुख पार्टियों के प्रमुख नेता किलियांवाली मंडी को ज्यादा तरजीह दे रहे थे। अकाली दल की तरफ से बादल परिवार के अति नजदीकी तेजिंदर सिंह मिढूखेड़ा चुनाव मैदान में है। इसके चलते बादल परिवार की साख दांव पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed