{"_id":"5d86797b8ebc3e014d680ddb","slug":"congress-will-waive-farmers-debt-in-haryana-as-in-rajasthan-said-bhupinder-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान की तरह किसानों का कर्जा माफ करेगी कांग्रेस, शैलजा और हुड्डा ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान की तरह किसानों का कर्जा माफ करेगी कांग्रेस, शैलजा और हुड्डा ने दिया आश्वासन
Sun, 22 Sep 2019 08:54 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 22 Sep 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष शैलजा ने कहा कि देश में इस समय भयंकर मंदी में है और सरकार कॉरपोरेट घरानों को रियायत देने में जुटी है। किसान मजदूर परेशान हैं, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। वहीं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों, गरीबों का राजस्थान, मध्यप्रदेश की तरह से कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन
शनिवार को महेंद्रगढ़ के आदर्श रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते उन्होंने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि अब बिगुल बज गया है। केवल गाड़ियों में बैठकर घूमने से सरकार नहीं आएगी। आप लोगों को घर घर जाना होगा। घर का दरवाजा खटखटाना होगा। लोगों को सच्चाई से अवगत कराना होगा।
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जल्द ही कांग्रेस का घोषणा पत्र घोषित होगा। बुजुर्गों की पेंशन 5 हजार रुपये की जाएगी। किसानों, गरीबों का राजस्थान, मध्यप्रदेश की तरह से कर्ज माफ होगा। घोषणा पत्र में इन दोनों को शामिल किया जाएगा। यहां पूर्व सीपीएस राव दान सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया।
विज्ञापन
पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कांग्रेस जमीन पर बहुत मजबूत है। प्रदेश की सभी 90 सीट पर कांग्रेस मजबूत है। विधानसभा में भाजपा को उखाड़कर कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, पूर्व सीपीएस राव दान सिंह, पूर्व विधायक राव बहादुर ,पूर्व विधायक राव सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक वासुदेव शर्मा,धर्मपाल सांगवान,नरेश यादव, रणबीर महेंद्रा, सहित अन्य ने संबोधित किया।