फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will not give ticket to opportunists

निगम चुनाव: पंजाब कांग्रेस का एलान, इन लोगों को टिकट नहीं देंगे

Wed, 06 Dec 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Dec 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Congress will not give ticket to opportunists
Punjab Congress - फोटो : File Photo
कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि मौकापरस्त लोगों के बजाय पार्टी अपने भरोसेमंद सिपाहियों पर ही विश्वास जताएगी। नगर निगम चुनाव में दूसरी पार्टियों से आए लोगों के बजाय पार्टी के कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चंडीगढ़ में होनी थी। लेकिन सभी नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के चलते दिल्ली में थे। इसलिए दिल्ली में ही सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ पंजाब की इंचार्ज आशा कुमारी, सह-प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। बैठक में पटियाला के 31 उम्मीदवारों पर मोहर लगा दी गई। मीटिंग में तय किया गया कि विधानसभा चुनाव की तरह एक परिवार, एक टिकट का फॉर्मूला निगम चुनाव में भी लागू रहेगा। मौजूदा पार्षदों को इससे छूट दी जाएगी। पार्टी ने सभी मौजूदा पार्षदों को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


मीटिंग में फैसला किया गया कि 2012 के विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी छोड़ने वाले लोगों को टिकट नहीं दिए जाएंगे। जो लोग पिछले निगम चुनाव में बेशक हार गए थे, उनकी पार्टी के प्रति वफादारी को देखते हुए उनके नामों पर दोबारा विचार किया जाएगा। ताकि पार्टी वफादारी को प्रोत्साहित किया जाए और वर्करों का मनोबल बढ़ाया जा सके। बैठक में यह भी फैसला किया गया कि दूसरी पार्टियों से आए लोगों के मुकाबले कांग्रेस वर्करों को तरजीह दी जाएगी। विधानसभा चुनाव के समय टिकट वितरण की नीति में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जीतने की क्षमता और योग्यता को ही अहमियत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला के 31 उम्मीदवार

Congress will not give ticket to opportunists
पटियाला के 31 उम्मीदवार
वार्ड नंबर- 1 से परनीत कौर, वार्ड नंबर- 30 से हरीश अग्रवाल, 31 से जसपाल कौर, 32 से हरीश नागपाल, 33 से शांति देवी, 34 से अतुल जोशी, 35 से सरोज शर्मा, 36 से शम्मी कुमार, 37 से मीनाक्षी कश्यप, 38 से निखिल बातिश, 39 से लीला रानी, 40 से संदीप मल्होत्रा, 41 से सोनिया कपूर, 42 से संजीव बिट्टू, 43 से वर्षा कपूर, 44 से कृष्ण चंद बुद्धू, 45 से मोनिका शर्मा, 46 से हैप्पी वर्मा, 48 से योगिंदर सिंह, 49 से आरती गुप्ता, 50 से हरविंदर सिंह निप्पी, 51 से विनती संगर, 52 से राजेश मंडोत्रा, 53 से गुरिंदर कौर कालिका, 54 से विजय कुमार, 55 से रजनी शर्मा, 56 से अमरवीर कौर बेदी, 57 से सतवंत रानी, 58 से नरेश दुग्गल, 59 से मीनाक्षी सिंगला और वार्ड 60 से सुखविंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed