{"_id":"e98aa380e095745320500e119a50449b","slug":"congress-starts-reconciliation-between-captain-and-bajwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन-बाजवा पर कांग्रेस हाईकमान में मंथन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन-बाजवा पर कांग्रेस हाईकमान में मंथन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Jul 2015 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह व पीपीसीसी अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने को लेकर कांग्रेस हाईकमान गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन
हालांकि पिछले कुछ दिनों से इन दोनों नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पंजाब में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही कोई ठोस हल निकालने की तैयारी में है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि हाईकमान को पंजाब में कैप्टन की ताकत का अंदाज लग चुका है। उधर, बाजवा को भी पार्टी में अच्छे रुतबे पर रखने के साथ-साथ अन्य संभावनाओं पर गहनता से विचार चल रहा है।
विज्ञापन
वैसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस के बड़े नेता पहुंच रहे हैं। रुतबे के मुताबिक कैप्टन और बाजवा भी इसमें शामिल हो सकते हैं।
इसी दौरान पंजाब पार्टी के नेताओं में बेहतर तालमेल कायम करने का बड़ा प्रयास भी हो सकता है। माना जा रहा है कि जल्द कैप्टन व बाजवा समेत पंजाब के अन्य बड़े नेता एकजुट नजर आएंगे।