फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress's massive victory in Nagar Panchayat elections in Punjab

लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में फिर कांग्रेस की बंपर जीत, भाजपा को मिली केवल एक सीट

Fri, 21 Jun 2019 09:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/अमृतसर/अबोहर/गुरदासपुर/मानसा/होशियारपुर/बठिंडा/संगरूर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/अमृतसर/अबोहर/गुरदासपुर/मानसा/होशियारपुर/बठिंडा/संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jun 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Congress's massive victory in Nagar Panchayat elections in Punjab
कांग्रेस की भारी जीत - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में शुक्रवार को वार्डों के उपचुनाव में कांग्रेस का परचम फिर लहराया है। नगर पंचायत तलवाड़ा में सबसे अधिक 13 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें से 11 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

विज्ञापन


भाजपा के खाते में एक सीट आई और एक सीट पर आजाद उम्मीदवार ने कब्जा जमाया। अबोहर, अमृतसर, बुढलाडा, बठिंडा और संगरूर में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत का परचम फहराया। 
विज्ञापन


हालांकि विपक्षी दलों ने सत्ताधारी कांग्रेस पर जिला और पुलिस प्रशासन की मदद से धक्केशाही कर जीत हासिल करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस ने इसे  विकास कार्यों और उपलब्धियों का नतीजा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अबोहर में वार्ड नंबर 22 के उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए सड़क पर धरना लगाकर करीब एक घंटे तक चक्का जाम रखकर चुनाव रद्द करने की मांग की। सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप भुल्लर ने मौके पर पहुंचे और विधायक अरुण नारंग को साथ लेकर पोलिंग बूथों का दौरा किया। 

गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल के वार्ड नंबर 2 के उप चुनाव के नतीजे के समय उस समय हंगामा हो गया जब पोलिंग पार्टी ने मौके पर नतीजा घोषित किए बिना ईवीएम और उम्मीदवारों को चुनाव रिर्टनिंग अफसर गुरदासपुर के कार्यालय ले गए और देर शाम को कांग्रेसी उम्मीदवार को विजेता घोषित कर दिया। 

भाजपा जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल और अकाली नेता कंवलप्रीत का आरोप है कि पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में भाजपा ने डडवां रोड पर धरना दिया और शनिवार को धारीवाल बंद का एलान किया है। वहीं एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed