फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress RTI cell District President Caught 2nd Time In Power Theft

कांग्रेस आरटीआई सेल का जिलाध्यक्ष एक साल के भीतर दूसरी बार बिजली चोरी करते पकड़ा गया

Fri, 26 Jul 2019 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानियां (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानियां (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jul 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congress RTI cell District President Caught 2nd Time In Power Theft
सांकेतिक तस्वीर

बिजली विभाग द्वारा चलाए गए बिजली चोरी पकड़ो अभियान के तहत रानियां में कांग्रेस के आरटीआई सेल के जिलाध्यक्ष संदीप सरदाना के घर पर रेड की और डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन पर उसे जुर्माना किया। हिसार विजिलेंस की टीम ने बुधवार संदीप सरदाना के घर पर रेड की।

विज्ञापन


कुंडी कनेक्शन मिलने पर वीडियोग्राफी बनाकर सारी जानकारी एकत्रित कर लगभग 2 किलोवाट का लोड मौके पर चलता हुआ पाया। जिसके आधार पर 20661 रुपये का जुर्माना किया है। लगभग एक साल पूर्व भी बिजली चोरी करने के आरोप में 63000 रुपये का जुर्माना किया हुआ है जोकि अभी तक जमा नहीं कराया है।
विज्ञापन


पिछले साल भी पकड़ी चोरी
10 सितंबर 2018 को भी संदीप सरदाना के घर पर बिजली चोरी का केस बना हुआ है लेकिन उसमें अभी तक जुर्माना राशि नहीं भरी है। दूसरी बार उसी घर में बिजली की चोरी पकड़ी गई है। जुर्माना की राशि न भरने पर बिजली विभाग ने पुलिस में एफआईआर दर्ज भी करवाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली निगम के नियमानुसार दूसरी बार बिजली चोरी पकडे़ जाने पर दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है। विभागीय नियमानुसार 24 घंटे के दौरान एफआईआर दर्ज करवाना जरूरी है।

विजिलेंस ने संदीप सरदाना के घर पर रेड करके बिजली चोरी पकड़ी है।  - सतीश कुमार, एसडीओ रानियां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed