फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Punjab in charge Harish Chaudhary sent notice to Sukhpal Khaira

कांग्रेस की कलह: राजा वड़िंग को सलाह देना सुखपाल खैरा को पड़ा भारी, पंजाब प्रभारी ने जारी किया नोटिस

Mon, 29 Aug 2022 06:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Aug 2022 06:58 PM IST
सार

सुखपाल सिंह खैरा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को एक सलाह दी थी। अब यह सलाह उन पर ही भारी पड़ी है। खैरा के इस बयान पर कांग्रेस हाईकमान ने नाराजगी जताई है। इसके बाद पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने खैरा को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
Congress Punjab in charge Harish Chaudhary sent notice to Sukhpal Khaira
सुखपाल सिंह खैरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को सलाह देना भारी पड़ गया। पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने अब खैरा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। आल इंडिया किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लुधियाना में धरना हटाने की सलाह दी थी। 

विज्ञापन


यह धरना कांग्रेस ने निविदा घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के पक्ष में लगाया था। इस पर पार्टी प्रधान वड़िंग ने खैरा को कहा था कि बिना मांगे सलाह नहीं देनी चाहिए, इससे कद्र घट जाती है। खैरा ने इस पर पलटवार किया था और कहा था कि नेताओं को सबसे छोटे कार्यकर्ता की सलाह भी दरकिनार नहीं करनी चाहिए। खैरा के इस बयान पर कांग्रेस हाईकमान ने भी नाराजगी जताई है। इसके बाद पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी ने खैरा को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


संदीप जाखड़ भी हमलावर
राजा वड़िंग पर खैरा की टिप्पणी के बाद अबोहर से कांग्रेस विधायक संदीप जाखड़ ने भी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संदीप जाखड़ ने सुखपाल खैरा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि खैरा जैसे वरिष्ठ नेता को सार्वजनिक तौर पर ऐसा कहना प्रदेश अध्यक्ष को शोभा नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed