फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Protest in Punjab against Citizenship Amendment Act

नागरिकता कानून के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कैप्टन बोले- संविधान से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं

Mon, 30 Dec 2019 02:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 30 Dec 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Congress Protest in Punjab against Citizenship Amendment Act
विरोध प्रदर्शन करती कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पंजाब की पूरी कैबिनेट सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ सड़क पर उतर आई। माता रानी चौक पर सीएए के विरोध में दिए धरने में कैप्टन ने कहा कि इस कानून को किसी कीमत पर पंजाब में लागू नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस इस कानून का आखिरी दम तक विरोध करेगी, इसके लिए चाहे जो कीमत चुकानी पड़े। वहीं उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर कैप्टन ने मोदी सरकार को चेतावनी दी कि जिस तरह से प्रियंका गांधी से यूपी में व्यवहार किया गया है, समय आने पर उसका जवाब जरूर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि संविधान में समय-समय पर कई बदलाव हुए हैं लेकिन मोदी सरकार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लाकर संविधान के मूल रूप से खिलवाड़ कर रही है। पूरे देश के 16 राज्यों में इस कानून के खिलाफ रोष प्रदर्शन चल रहे हैं। यूनिवर्सिटी के छात्र भी कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर चुके हैं। सभी लोगों को एकजुट होकर इस कानून के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु साहिब ने सभी धर्मों को सम्मान देने की बात कही थी 
उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी गुरु श्री नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया गया है। गुरु साहिब ने हमेशा सभी धर्मों को सम्मान देने की बात कही थी। इसलिए पंजाब में आज भी सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। केंद्र के इस काले कानून को किसी कीमत पर लागू नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे सरकार को कुछ भी करना पड़े।


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़, वित्तमंत्री मनप्रीत बादल, सांसद परनीत कौर, रवनीत बिट्टू, चौ. संतोख सिंह, डॉ. अमर सिंह, मोहम्मद सदीक, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, गुरप्रीत कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत, बलवीर सिंह सिद्धू, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, ओपी सोनी और सुंदर श्याम अरोड़ा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed