फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress president said, if reservation will be over then BJP, RSS eliminated

'आरक्षण समाप्त किया तो खत्म हो जाएगी भाजपा और RSS'

Sun, 15 Nov 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 15 Nov 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
congress president said, if reservation will be over then BJP, RSS eliminated

कांग्रेस नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा ने आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया तो वे दोनों ही खत्म हो जाएंगे। हरियाणा के हिसार में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कही।

विज्ञापन


वे शनिवार को यहां पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती समारोह के समापन पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा ने आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास किया तो वे दोनों ही खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन


तंवर ने आरोप लगाया कि देश को असहिष्णुता की ओर धकेला जा रहा है। पूर्व सैनिक अपने मेडल वापस लौटा रहे हैं। उन्होंने देश को अंधकारमय होने से बचाने के लिए लोगों से कांग्रेस के साथ खड़े होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में तंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को कम आंकने का प्रयास किया जा रहा है। पंडित नेहरू ने ही देश को सहनशीलता का सिद्धांत दिया, जिस कारण आज भारत इस मुकाम तक पहुंचा।

नेहरू न होते तो भारत का हाल पाकिस्तान जैसा होता। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू के कारण भारत परमाणु शक्ति बना। आज एक साजिश के तहत हिंदुस्तान में सांप्रदायिक झगड़े कराए जा रहे हैं। चौधरी ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता से 150 वादे किए थे, लेकिन एक साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया।


बिहार की जनता ने दिया जवाब
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि आडवाणी का रथ बिहार में रोका गया था। महागठबंधन ने बिहार में मोदी का रथ रोक लिया है।

अब देश में कहीं पर भी उनका रथ आगे नहीं बढ़ेगा। नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की गरिमा को गिराते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसका जवाब बिहार की जनता ने वोट की चोट के जरिए दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed