{"_id":"65bdceeeee5129b08d0872e8","slug":"congress-national-president-mallikarjun-kharge-will-address-first-punjab-congress-convention-on-feb-11-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस टटोलेगी जमीन, रोडमैप तैयार करने आ रहे पार्टी प्रधान खरगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस टटोलेगी जमीन, रोडमैप तैयार करने आ रहे पार्टी प्रधान खरगे
Sat, 03 Feb 2024 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 10:58 AM IST
सार
पंजाब में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग राज्य भर की प्रत्येक संसदीय सीट के पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। ये परामर्श फरवरी के पूरे महीने में जारी रहेगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस ने अपनी जमीन टटोलनी शुरू कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद इसके लिए मैदान में उतरेंगे। 11 फरवरी को खरगे पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। वह पंजाब के समराला में गांव बोंडली एनएच5 पर होने वाले पहले पंजाब कांग्रेस कन्वेंशन को संबोधित करेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि खरगे खुद पार्टी के हर सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष से लेकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे ताकि वह लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार कर सकें।
मजबूत आधार स्थापित करना कांग्रेस का प्रथम लक्षय
इस तरह के सम्मेलन के जरिये कांग्रेस लोगों के बीच मजबूत आधार स्थापित करने को लेकर अपना प्रथम लक्ष्य बनाकर चल रही है। जमीनी हकीकत को समझने के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ निरंतर संवाद बना रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का खुद मानना है कि बीते वर्षों में एक दशक तक बूथ स्तर पर पार्टी की संरचना का अभाव था। यह पहली बार है कि इतनी विस्तृत संरचना और कैडर बनाया गया है।