{"_id":"64452aef6ce000f2680115e3","slug":"arvind-kejriwal-praised-bhagwant-mann-after-amritpal-singh-arrest-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: अरविंद केजरीवाल ने की भगवंत मान की तारीफ, बोले- बिना रक्तपात मिली इतनी बड़ी कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: अरविंद केजरीवाल ने की भगवंत मान की तारीफ, बोले- बिना रक्तपात मिली इतनी बड़ी कामयाबी
Sun, 23 Apr 2023 06:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 23 Apr 2023 06:27 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा करना और पंजाब में शांति व भाईचारा स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब के अमन चैन और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए जो भी कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे, हमारी सरकार उसके लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अमृतपाल पर भड़के कांग्रेस सांसद: कहा- वो असली पंजाबी नहीं, दुश्मनों से फंड लेता, लग्जरी का आनंद उठाता
विज्ञापन
रविवार को एक ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना फर्ज बखूबी निभाया है। मुख्यमंत्री मान ने इस मिशन को बेहद परिपक्वता और साहस के साथ पूरा किया। केजरीवाल ने पंजाब पुलिस की भी सराहना करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस के जवान बेहद साहसी और बहादुर हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Amritpal Singh: कैसा है अमृतपाल के गांव का माहौल? मां ने कही बड़ी बात, कर दी इन्हें छोड़ने की मांग
राज्य पुलिस ने बिना किसी रक्तपात और गोली चलाए इतनी बड़ी कामयाबी हासिल की। पूरी कार्रवाई के दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए केजरीवाल ने पंजाब की जनता का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा करना और पंजाब में शांति व भाईचारा स्थापित करना हमारी प्राथमिकता है। किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।