फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Protest Near Garbage Dump In Ludhiana

अपनी ही पार्टी के मेयर के खिलाफ धरने पर बैठे छह बार के कांग्रेसी विधायक, जानें क्या है मामला

Sat, 27 Jul 2019 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Jul 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Protest  Near Garbage Dump In Ludhiana
धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पार्टी से छठी बार विधायक बने राकेश पांडे ने शुक्रवार को अपनी ही पार्टी के मेयर बलकार संधू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक पांडे अपने समर्थकों सहित सुबह बुड्ढा दरिया के पास बने कचरा डंप के पास धरने पर बैठ गए। वहीं बैठकर उन्होंने मेयर बलकार संधू को फोन किया। लेकिन मेयर ने यह कहते मौके पर आने से मना कर दिया कि वह पब्लिक के सामने कोई बात नहीं करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद विधायक पांडे ने मेयर के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए कहा कि अगर शहर के किसी एरिया में व्यक्ति को मक्खी काट ले तो मेयर वहां फोटो खिंचवाने पहुंच जाते है। लेकिन मेरे हलके की समस्या पर आने के लिए समय नहीं है। वह सिर्फ शहर के एक हिस्से पर ध्यान रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


उसी एरिया में विकास कार्य करवाए जा रहे है। जबकि उनके हलके के अलावा विधायक तलवाड़ और सुरिंदर डाबर के एरिया में भी ऐसा ही हाल है। मामले को बढ़ता देख मेयर संधू खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कचरा डंप की जगह पर कांपेक्टर लगाया जाएगा। उस समय तक डंप की दिन में दो बार सफाई होगी। इसके बाद विधायक पांडे ने अपना धरना खत्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक पांडे के अनुसार उनके हलके में बुड्ढा नाले के पास निगम ने एक कचरे का डंप बना रखा है। इससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यह मामला बहुत पुराना है, जब मेयर एक पार्षद थे। उस समय भी यह उनको पता था। 

मेयर बनने के बाद भी उन्हें इस मामले को कई बार उनके ध्यान में लाया। वही उनके हलके में सभी विकास कार्य ठप पड़े है। लेकिन मेयर इस तरफ ध्यान देने की जहमत नहीं कर रहे है। उनकी समस्याओं को हल नहीं किया जा रहा है। ऐसे में उनके पास धरना देने के अलावा कोई चारा नहीं है। 

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 21 जगह पर नए कांपेक्टर लगाए जाने है। इसमें विधायक पांडे का एरिया भी शामिल है। उस समय तक यहां पर कचरे डंप की दिन में दो बार सफाई करने के आदेश निगम अधिकारियों को दे दिए हैं। आम जनता की समस्या को लेकर विधायक पांडे धरने पर बैठे है। क्योंकि वह उस एरिया के विधायक है। उनकी समस्याओं को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। -बलकार संधू, मेयर लुधियाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed